ब्रेकिंग

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

सूचना

: गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के जय घोष के साथ बरमंडल के राजा को दी विदाई, ग्राम में निकला चल समारोह माही डैम पर किया प्रतिमा का विसर्जन

Admin

Thu, Sep 28, 2023

बरमंडल। 10 दिवसीय गणेश उत्सव का आज उत्साह के साथ समापन हुआ। सदर बाजार बड़े अंबाजी मंदिर परिसर पर इस वर्ष बरमंडल के राजा का दरबार सजा कर 10 दिनों तक बप्पा की आराधना की गय थी। यहां पर प्रतिदिन पूजा अर्चना के साथ सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमो के साथ खेल प्रतियोगिता के आयोजन संपन्न हुए थे।

आज दोपहर में पूजा अर्चना के के बाद चल समारोह निकालकर माही डेम पर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। चल समारोह में सबसे आगे बाइक पर युवा धर्म पताका लिए हुए चल रहे थे । उसके बाद वाहन पर बप्पा की प्रतिमा गाजे बाजे के साथ लेकर युवा चल रहे थे। चल समारोह में करीब एक दर्जन फोर व्हीलर वाहन के साथ चल रहे थे।

ग्राम के प्रमुख मार्ग से होता हुआ चल समारोह माही डैम पर पहुंचा जहां पर बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन कर अगले बरस तू जल्दी आ गणपति बप्पा मोरया प्रतिमा का विसर्जन किया गया

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें