ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: झमाझम बारिश भी भक्तों का उत्साह कम नही कर पाई, अनंत चतुर्थी पर मंदिरों पर भक्तो की लगी भीड़

Admin

Fri, Sep 29, 2023


राजोद । गुरुवार को हुई तेज बारिश भी गणेश जी के भक्तो का उत्साह कम नही कर पाई ।नगर धर्ममय हो गया। आनंद चतुर्थी पर मंदिरों पर भक्तो की भीड़ लगी रही । आथमनावास स्थित श्री सिद्वविनायक गणेश मंदिर पर महाआरती का आयोजन हुआ श्रद्धालुओं द्वारा दिपक जलाकर आरती की गई ।खिचड़ी, फल का प्रसाद वितरित किया गया।बस स्टैंड पर स्थित श्री सिद्वविनायक मंदिर पर विशेष श्रंगार किया गया महाआरती हुई। भक्तीमय माहौल हो गया।

मंदिर पहुंचे भक्तों ने गणेश जी की प्रतिमा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया । कतार बद् होकर भक्तों ने महाप्रसादी का लाभ लिया ।देर रात तक आयोजन हुआ।वही रानीखेडी गणेश उत्सव समीति द्वारा बरसते पानी मे भी उत्साह कम हुआ ।डीजे की धार्मिक धुनों पर युवा थिरक रहे थे ।गणेश जी का भ्रमण कराया। टावर चौराहा, गांधी चौक, उगमनावास आदि स्थानों पर कार्यक्रम हुए।

वही सार्वजनिक गणेश उत्सव समितियो द्वारा ट्रेक्टर मे आकर्षक झांकी सजाकर गणेश प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। बाल युवाओं मे खासा उत्साह था। नगर की समीतियों द्वारा कोटेश्वरी नदी, खाकरोडा माही नदी पर जा कर गणपति बप्पा मोरिया अगले बर तु जल्दी के जय घोष लगाए और प्रतिमा का विसर्जन किया गया।


विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें