ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: खरमौर अभ्यारण्य से छुटकारा दिलाने का प्रयास जल्द ही लेगा मूर्तरूप - विधायक ग्रेवाल, पिपरनी मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ के सम्मेलन मे उमडा कार्यकर्ताओ का सैलाब

Admin

Sun, Sep 17, 2023

सरदारपुर। वर्ष 2008 मे पहली बार विधायक बनने के बाद से ही मेरा प्रयास रहा मेरा संकल्प रहा है कि खरमौर अभ्यारण्य से प्रभावित 14 ग्रामो के ग्रामीणो को छुटकारा दिलाया जाए जिसके लिए मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रत्येक सत्र मे खरमौर अभ्यारण्य को समाप्त किए जाने, खरमौर अभ्यारण्य से ग्रामीणो को राहत दिलाने के लिए मेरे द्वारा आवाज उठाई गई जिसका परिणाम सभी के सामने है। खरमौर अभ्यारण्य के 348.12 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र मे से 215.29 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को मुक्त कर दिया गया है खरमौर अभ्यारण्य से छुटकारा दिलाने का प्रयास जल्द ही मूर्तरूप लेगा ओर जमीनो के क्रम-विक्रय की प्रक्रिया चालु होने वाली है यह बात सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा शनिवार को ग्राम पिपरनी मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा ने कहा कि चुनार डेम तालाब की स्वीकृती के लिए सबसे पहले विधायक प्रताप ग्रेवाल 2011 मे जल संसाधन को पत्र लिखकर मांग की गई थी जिसका वर्ष 2012 मे सर्वे कार्य हुआ और फिर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मे सिंचाई परियोजना की सौगात मिली जो विधायक प्रताप ग्रेवाल की देन है।

प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी सुरेन्द्रसिंह पटेल, आशीष भाकर धार, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, राजेन्द्र लोहार, विरसन भगत, अनिल नर्वे, भानुप्रतापसिंह, मैना मारू आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह राठौर, लियाकत पटेल, मोहनलाल मुकाती, भीमा चौधरी, नरसिंह हामड, संजय जायसवाल, रमेश जैन, दिनेश चौधरी, महेश जायसवाल, दीपक जैन, ब्रजेश ग्रेवाल, समन्दरसिंह बामनिया, नारायण सौलंकी, शंकर सौलंकी, मदन वसुनिया, मेहताबसिंह राठौड, केकडिया डामोर, कोदरसिंह पटेल, पंकज राठौड, दिलीप वसुनिया, धीरज गौराना, मांगीलाल गाजी, विकास पटेल, मोतीसिंह पटेल, कालुसिंह गोयल, जामसिंह अजनार, सीताराम पटेल, कांतिलाल बिलवाल, कन्हैयालाल जमादारी, मोहन लछेटा, जीवनसिंह सिसौदिया, निलेश सिंगार, राजेश गुण्डिया, बलराम मकवाना, शनि सिसौदिया, पुनमसिंह डोडियार, शांतिलाल कटारा, विश्राम तडवी, भुरू तडवी, हीरू निहाल, धन्ना डामर, जोगु डामोर, सुखराम ग्रेवाल, गोविन्द कुमावत, अर्जुन गेहलोत, बगदीराम सिंगार, रूनिज ग्रेवाल, भेरू निनामा, प्रकाश परमार, भरत देवडा, हरि भायल, उदय मुलेवा, करू डामोर, कैलाश भुरिया, पवन कुमावत आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें