ब्रेकिंग

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

सूचना

: नेता प्रतिपक्ष का प्रथम आगमन कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत

अमझेरा - विधानसभा सत्र पूरा करने के बाद कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार का अपने गृह जिले में प्रथम आगमन हुआ इस दौरान नगर अमझेरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंच लगाकर पुष्पमाला, पुष्प वर्षा ढोल और फटाको के साथ नेता प्रतिपक्ष का भव्य स्वागत सम्मान किया साथ ही मनावर चौराहे पर रोहित राठौड़ के द्वारा सिंगार को तराजू में बैठाकर केले से तोला गया। नेता प्रतिपक्ष बस स्टेण्ड स्थित 1857 क्रांति के महानायक महाराव बख्तावरसिंह के महल परिसर मे पहुँचे एवं राजा कि अश्वरोही प्रतिमा पर पुष्पहार और साफा पहनाया साथ ही मिडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने बताया की महल पुरातत्व विभाग के अधीन है और जर्जर अवस्था में है इसका जीर्णोद्धार होना चाहिए। नगर के पार्श्वनाथ जैन मंदिर और तीर्थ स्थल माँ अमका-झमका मन्दिर पर भी नेता प्रतिपक्ष दर्शन करने पहुंचे । इस अवसर पर मोहन मुकाती, राजेश चौहान, रोहित राठोड़, कमलेश दवे, विशाल जैन, राजेश मोदी, अखलेश चंदेरिया, अर्जुन मोहनिया, सागर कुमावत, शहीद खान, आदि कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें