ब्रेकिंग

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

सूचना

: मुख्यमंत्री ने जैन तीर्थ मोहनखेड़ा पर आयोजीत लाडली बहना सम्मेलन मे लाडली बहनो से किया संवाद,जन दर्शन कर जनता से लिया आर्शीवाद

राजगढ।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को जैन तीर्थ मोहनखेड़ा पर आयोजित लाडली बहना सम्मेलन मे भाग लिया। यहां पर उन्होंने बहनों से संवाद किया। मुख्यमंत्री को  लाड़ली बहनों ने बताया कि वे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में मिलने वाली राशि का उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई, बीमा, पोषण और परिवार की जरूरतों की पूर्ति में करेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन्दौर में लाड़ली बहना महासम्मेलन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों से संवाद कर रहे थे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने योजना की द्वितीय किश्त की 1000 रूपये प्रतिमाह की राशि 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में एक साथ सिंगल क्लिक से अंतरित की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान से संवाद करने वाली लाड़ली बहनों में ग्राम मनास्या की श्रीमती लीला बुंदेला, ग्राम नारायणपुरा की श्रीमती पूजा चौहान , ग्राम सिलोहिया की श्रीमती लक्ष्मी मालवीय, ग्राम सामर की  फेमिदा खान, ग्राम बालौद की श्रीमती सोनू राजपुरोहित, ग्राम पाड़ल्या की श्रीमती वीना कुंवर राठौर, ग्राम अचाना की श्रीमती जीना भाटी, ग्राम चांदूड़ी की श्रीमती मेघा वास्केल, ग्राम मलगाव की श्रीमती सुमित्रा, ग्राम दसाई की श्रीमती किरण परमार, ग्राम तिरला निवासी श्रीमती निर्मला मकवाना शामिल थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें