: भोपावर पहुॅचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत,सरपंच प्रतिनिधी मखोड ने पवन चक्की की मनमानी से कराया अवगत,सिंघार बोले विधानसभा मे उठाऊगा मामला
Admin
Sun, Dec 24, 2023

सरदारपुर। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार रविवार को सरदारपुर विधानसभा के दौरे पर रहे। सरदारपुर विधानसभा के मांगोद होते भोपावर पहुंचे जहा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भव्य आतिशबाजी की। सरपंच प्रतिनिधि मदन मखोड,उपसरपंच हेमंत डांगी के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा 51 किलो के गुलाब के फूलो के हार से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का स्वागत किया।
इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान,जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल शर्मा सहित बडी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। स्वागत पश्चात श्री सिंघार कार्यकर्ताओं के साथ माँ आशापुरा मंदिर पहुंचे जहां पर मॉ के दर्शन किये। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को भोपावर सरपंच प्रतिनिधि मदन मखोड ने पवन चक्की कंपनी की मनमानी को लेकर ज्ञापन सौपा।
श्री मखोड ने बताया की कंपनी के भारी वाहन ग्राम से तेज गति से गुजरते है। भारी वाहनों के आवागमन से सड़क भी खराब हो रही है। वही कंपनी के द्वारा बिना पंचायत की अनुमति से पंचायत क्षेत्र मे कार्य किया जा रहा है। जिस पर श्री सिंघार ने कहा की वै इस मामले को विधानसभा मे उठाकर सरकार का ध्यान आकर्षण करवायेगे। नेता प्रतिपक्ष श्री सिंघार ने पंचायत को आश्वस्त किया की भोपावर के विकास कार्यों मे धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। गांव के चहुमुखी विकास के लिये मै आप लोगो के साथ हमेशा खडा हुॅ।
विज्ञापन
विज्ञापन