ब्रेकिंग

विरोध स्वरूप स्वास्थ्य कर्मियों ने काम बंद कर किया प्रदर्शन, SDM और CMHO को सौपे ज्ञापन,पुलिस ने दर्ज की FIR

मुस्लिम समाज निकालेंगे हुसैन की याद में ताज़िए कल कत्ल की रात

आजीविका भवन में आयोजित प्रतियोगिता मे 39 महिला रसोईयों ने मोटे अनाज और स्थानीय सब्जियों से बनाए स्वादिष्ट व्यंजन

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

सूचना

कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए ज्ञापन पर त्वरित कार्यवाही : पीला मोजेक वायरस प्राकृतिक आपदा नष्ट फसल का सर्वे बीमा कंपनी प्रतिनिधि व सयुक्त दल खेतो का करेगा सर्वे,आदेश जारी

Bakhtavar Express

Sun, Sep 14, 2025

सरदारपुर तहसील मे पीला मौजेक वायरस एवं अत्यधिक वर्षा से नष्ट सोयाबीन एवं अन्य फसलो का सर्वे करने हेतु दिनांक 10.09.2025 को विधायक प्रताप ग्रेवाल के नैतृत्व मे ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर, दसई, अमझेरा द्वारा ज्ञापन सौंपकर कृषि अधिकारी, हार्टिकल्चर विभाग के कर्मचारी, हल्का पटवारी, संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव का संयुक्त दल बनाकर 3 दिवस मे सर्वे के आदेश जारी करने की मांग की गई थी !

कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए ज्ञापन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन द्वारा रविवार को सरदारपुर राजस्व क्षेत्र सहित संपूर्ण धार जिले में पीला मोजेक वायरस, अतिवृष्टि, कीट प्रकोप से नष्ट सोयाबीन एवं अन्य फसलों के सर्वे करने के आदेश जारी किए गए है सर्वे दल में हल्का पटवारी, कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि को शामिल किया गया है एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कृषकों की उपस्थिति में नष्ट फसलों का सर्वे कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है ! 10 सितंबर को सौंपे गए ज्ञापन में विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा सेटेलाइट सर्वे बंद कर वास्तविक सर्वे किसानों के खेत पर जाकर करने की मांग को प्रमुखता से प्रशासन से रखा था जिसे प्रशासन ने स्वीकार किया जिससे किसानों में हर्ष व्याप्त है वहीं विधायक प्रताप ग्रेवाल एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर, दसई, अमझेरा ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें