: स्वीप प्लान अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जारी,अमझेरा मे मतदाता जागरूकता रथ ने भ्रमण कर नव मतदाताओ को मतदान प्रक्रिया से कराया अवगत,तहसीलदार बामनिया बताया मतदान का महत्व
Admin
Tue, Aug 29, 2023
अमझेरा । विधानसभा चुनाव को लेकर स्वीप प्लान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर में जागरूकता रथ का भ्रमण जारी है। मंगलवार को अमझेरा में मतदाता जागरूकता रथ का आगमन हुआ। अमझेरा नगर में रथ का प्रवेश होने से पहले रायल एकेडमी स्कूल के शालैय बच्चों व शिक्षकों के द्वारा पुष्पहार व पुष्प वर्षा से स्वागत किया एंव नव मतदाताओ को ईव्हीएम मशीन से मतदान करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। तत्पश्चात रथ का भव्य स्वागत टप्पा तहसील अमझेरा के सामने कन्या हाईस्कूल की शालैय बालिकाओं व संस्था प्रभारी कन्हैयालाल उपाध्याय व शिक्षकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ग्राम अमझेरा में रथ के साथ साथ स्थानीय शा.हायर सेकंडरी स्कूल के शालैय बच्चों द्वारा रैली निकाली गई। रैली में बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता के नारे जोर शोर से बोले जा रहें थें। रेली का समापन स्थानीय शा.उ.मा.वि.अमझेरा में समापन हुआ।
समापन अवसर पर तहसीलदार मुकेश बामनिया, नोड़ल अधिकारी अश्विन दीक्षित, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के निर्वाचन शाखा प्रभारी संजय कुमार बघेल की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य आर पी दोहरे, जनशिक्षक सुशील कुमार खंडेलवाल निर्वाचन सुपरवाइजर, जनशिक्षक कैलाश चन्द्र बघेल निर्वाचन सुपरवाइजर, सेक्टर अधिकारी श्री रुपसिंह मुवेल व बूथ लेवल अधिकारी सर्वश्री प्रवीण कुमार पंचोली, गोविंद हामड़, सदाकत खान, शेहजाद अली सैय्यद, पवन परिहार, धीरज चौहान, सुधीर सूर्यवंशी गेन्दालाल कामलिया, हरिसिंह हठिला, द्वारा किया गया।
तहसीलदार मुकेश बामनिया ने उद्बोधन में नव मतदाता युवा विद्यार्थियों को अपने वोट का महत्व बताते हुए ईवीएम मशीन से मतदान करने हेतु अपना प्रेरक उद्बोधन देते हुए स्वीप प्लान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों में लगे समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। जिन्होंने अपनी अथक मेहनत से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वाह किया। ततपश्चात विद्यालय परिसर में नव मतदाता युवा विद्यार्थियों को ईवीएम मशीन से वोटिंग कैसे की जाती हैं, के बारे में ईवीएम मशीन प्रदर्शन अधिकारी अनिल खपेड़, व दिनेश चौहान द्वारा ग्राम अमझेरा में ग्राम के चौराहे पर मनावर चौराहे, बस स्टैंड चौराहे, अस्पताल चौराह आदि चौराहे पर स्थानीय नव मतदाताओं की उपस्थिति में ईवीएम मशीन का प्रदर्शन करते हुए विस्तार पूर्वक बताया गया। सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केन्द्र 273 में से 228 मतदान केन्द्रों के लोकेशन हाट-बाजार, आंगनवाड़ी केन्द्रों, स्कूलों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, ग्राम पंचायतों सार्वजनिक चौराहों आदि में जा-जाकर रथ के माध्यम से ईवीएम मशीन से मतदान करने की रोचक प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन