ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: स्वीप प्लान अंतर्गत मतदाता जोड़ो अभियान के रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Admin

Tue, Aug 8, 2023

सरदारपुर। स्वीप प्लान अंतर्गत मतदाता जागरूकता एवं नवीन मतदाता जोड़ो अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राहुल चोहान के मार्गदर्शन में तहसीलदार मुकेश बामनिया तहसीलदार द्वारा मतदाता जोड़ो अभियान के रथ को हरी झंडी देकर रवाना किया गया। मतदाता जागरूकता रथ की शुरुआत राजगढ़ के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ से हुई।

रथ का स्वागत संस्था के प्राचार्य जयप्रकाश मानधनिया एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ संगीता पाठक वरिष्ठ अध्यापक द्वारा किया गया। प्राचार्य एवं शिक्षक नारायण काग, विष्णु रघुवंशी द्वारा छात्र-छात्राओं को स्वीप की गतिविधियों और मतदान के विषय मे विस्तार से समझाया। विद्यालय के चिह्नित 18 वर्ष से अधिक के विद्यार्थियों को मतदान करना अनिल खपेड़, दिनेश चोहान स्वीप अधिकारियों द्वारा सिखाया गया। इस अवसर पर सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र 196 के मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप नोडल अधिकारी अश्विनी दीक्षित (व्यायाम अनु निदेशक) राजगढ़ ने स्वीप प्लान के बारे में विद्यार्थियों और जनमानस को विस्तार से समझाया एवं मतदाता जागरूकता रथ की टीम का विशेष सहयोग रहा ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें