ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

इंदौर : अमझेरा से इंदौर जा रही बारात फंसी 3 किमी लंबे जाम में,मशीन से कटा पेड़ सड़क पर गिरा, दिनदहाड़े मचा हड़कंप

Bakhtavar Express

Sun, Nov 23, 2025

युवा नेता कादिर खलीफा समेत 4 साथियों ने दिखाई बहादुरी, खुद उतरे मैदान में, जेसीबी से हटवाया पेड़

इंदौर। रविवार दोपहर अमझेरा से इंदौर शादी में शामिल होने जा रही एक भव्य बारात उस समय बीच रास्ते में फंस गई जब इंडोरामा के पास सड़क चौड़ीकरण के लिए मशीन से काटा जा रहा विशाल पेड़ अचानक सड़क पर जा गिरा। देखते ही देखते करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बारात के दर्जनों वाहन और सैकड़ों अन्य गाड़ियां घंटों फंसी रहीं। शादी की खुशी अधर में लटक गई और बाराती परेशान।लेकिन बारात में शामिल चार होनहार युवा नेताओं ने मानो चमत्कार कर दिखाया।

युवा समाजसेवी एवं नेता कादिर खलीफा, उनके साथी वसीम, आरिफ और श्यामंड ने तुरंत मोर्चा संभाला। ये चारों युवा खुद सड़क पर उतरे, मौके पर मौजूद जेसीबी चालक और मजदूरों को एकजुट किया और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भारी-भरकम पेड़ को रास्ते से हटवाया। जैसे ही रास्ता खुला, बारातियों ने तालियां बजाकर इन युवाओं का जोरदार स्वागत किया। कई बारातियों की आंखें गद्गद् हो गईं।एक बाराती ने बताया, “अगर कादिर भाई और उनके साथी न होते तो आज दुल्हन के घर पहुंचने में रात हो जाती। इन चारों ने सचमुच बारात बचा ली।”गौरतलब है कि इंदौर- पीथमपुर मार्ग पर सड़क ब्रिज का काम जोरों पर है। ठेकेदार की लापरवाही से मशीन से काटे जा रहे पेड़ बिना सुरक्षा इंतजाम के बीच सड़क पर गिर गए, जिससे यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं कि दिनदहाड़े इतने व्यस्त मार्ग पर पेड़ काटने से पहले ट्रैफिक क्यों नहीं रोका गया?बारात तो किसी तरह इंदौर पहुंच गई, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बारातियों ने युवा नेता कादिर खलीफा और उनके साथियों को सलाम करते हुए कहा, “आज इन चार शेरों ने साबित कर दिया कि असली नेतृत्व वही जो जनता के बीच खड़ा हो।”

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें