ब्रेकिंग

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

सूचना

जनजाति गौरव दिवस : राजगढ़ में होंगा जनजाति गौरव दिवस का मुख्य आयोजन तैयारियों को लेकर BJP जिलाध्यक्ष भारती राजगढ़ पहुंचे

Bakhtavar Express

Wed, Nov 12, 2025

राजगढ़। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती जनजाति गौरव दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती राजगढ़ पहुंचे तथा भाजपा नेताओं व अधिकारियों के साथ तैयारियों को जायजा लिया। आयोजन के तहत राजगढ़ में नया बस स्टैंड पर मुख्य आयोजन होगा। इसको लेकर जिलाध्यक्ष नीलेश भारती अधिकारियों के साथ राजगढ़ के नया स्टैंड पहुंचे। यहां उन्होंने आयोजन की जानकारी लेकर मौके पर मौजूद एसडीओपी विश्वदीपसिंह पँवार, राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार, जनपद सीईओ जोशुआ पीटर तथा राजगढ़ सीएमओ ज्योति सुनारिया से चर्चा कर अधिकारियों को विभिन्न निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा नेता राकेश पटेल, धर्मेंद्र मंडलोई, गोपाल सोनी, डॉ. बलबहादुर सिंह, मनोज माहेश्वरी, मदन चोयल, राजगढ़ मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, अमझेरा मंडल अध्यक्ष विजय दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील गामड़, पार्षद पंकज बारोड़, जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित, नीलेश शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें