: एसडीएम से बीमारी मे मदद की गुहार लगाने वाले बालक के स्वास्थ परिक्षण के लिये लाबरिया पहुंची स्वास्थ विभाग की टीम,प्रारंभिक जांच मे चर्म रोग से संबंधित बीमारी का चला पता
Admin
Sat, Aug 19, 2023

लाबरिया । लाबरिया मे बीमारी से पीड़ित बालक विजय मारू ने उपचार के लिए एसडीएम से गुहार लगाई थी। जिस पर शनिवार को एसडीएम राहुल चौहान ने लाबरिया बालक के घर पहुंचकर परिजनों एवं बालक से चर्चा कर बालक के स्वास्थ परिक्षण के लिये सीबीएमओ डॉ शीला मुजाल्दा को निर्देशित किया था।
सीबीएमओ के निर्देश पर शाम को करीब चार बजे सामुदायिक स्वास्थ सरदारपुर के मेडिकल ऑफिसर डॉ अनिल पाटीदार एवं बीपीएम राजु गडरिया लाबरिया पहुंचे ।
मेडिकल ऑफिसर डॉ अनिल पाटीदार ने बालक का स्वास्थ परिक्षण किया एवं अभी तक परिजनों ने जहा पर उपचार करवाया उसकी सारी जांच रिपोर्ट देखी। डॉ पाटीदार ने चर्चा मे बताया की बालक जन्मजात चर्म रोग से पीड़ित दिखाई दे रहा है। उपचार एवं अन्य जांच के लिये अधिकारीयो को रिपोट बनाकर दे रहे है।
वही एसडीएम राहुल चौहान ने बताया की सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरदारपुर की मेडिकल टीम ने लाबरिया पहुंचकर बालक का स्वास्थ परिक्षण करवाया है। उचित उपचार के लिये उसे एंबुलेंस से इंदौर भेजा जा रहा है जहा पर बालक का समुचित उपचार हो सकेगा। वही बालक को शासन स्तर से जो भी सुविधाएं मिलना चाहिये उसके लिये भी कार्यवाही कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन