ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

34 घंटे बाद मिला बालक का शव : नदी मे बहे बालक का शव पुलिया से 600 मीटर दूर मिला,34 घंटे बाद मिली सफलता

Bakhtavar Express

Mon, Sep 22, 2025


सरदारपुर। शनिवार रात्रि मे देदला रोड से फुलकीपाडा पीएम सड़क पर ग्राम पंचायत कोठडाकला के मजरे कुन्डालपाडा मे पुलिया पर बाइक पर पिता के साथ बहे पुत्र का शव सोमवार को सुबह करीब 8 बजे मिला। रविवार को बचाव दल के द्वारा लगातार 11 घंटे सर्च अभियान चलाया था लेकिन सफलता नहीं मिली थी। करीब 34 घंटे बाद बालक का शव नदी मे तैरता हुआ मिला।
दसाई चौकी प्रभारी जगदीश निनामा ने बताया की सोमवार को सुबह बचाव दल सर्च अभियान आरंभ करने वाला था उसके पूर्व की ग्रामीणों को नदी मे बालक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। श्री निनामा ने बताया की पुलिस से करीब 600 मीटर दूर नदी मे बालक का शव मिला जिसे ग्रामीणों ने नदी से बाहर निकाला। मौका पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा।
वही बालक का शव मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें