ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: स्नेह यात्रा का सरदारपुर तहसील मे हुआ आगमन,गायत्री परिजनो सहित अन्य लोगो ने किया स्वागत

Admin

Fri, Aug 18, 2023

सरदारपुर। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा धार जिले में 16 से 26 अगस्त तक स्नेह यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा में विशिष्ट संत , जनप्रतिनिधि एवं यात्रा दल के सदस्य सहित जन समुदाय उपस्थित रहे। यात्रा का शुभारंभ धार गढ़ कालिका मंदिर प्रांगण से हुआ था।


शुक्रवार को यात्रा सरदारपुर विकासखंड पहुंची जहां यात्रा की शुरुआत विकासखंड के ग्राम नंदलई से प्रारंभ हुई ।इसके पश्चात यात्रा राजोद ,गोंदीखेड़ा ठाकुर, लाबरिया से होती हुई सरदारपुर पहुंची। यात्रा में संत द्वारा लोगों को आध्यात्मिक एवं सामाजिक रुप से जागरूक करने हेतु ग्रामीणजनों को आशीर्वचन दिए। इस दौरान संतों के द्वारा कीर्तन का भी आयोजन किया गया। संतो द्वारा राजोद एवं लाबरिया गौशाला में पहुंचकर गाय को गुड़ खिलाया गया एवं गौशाला में गाय की पूजा की गई।

यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक नवनीत रत्नाकर, विकासखण्ड समन्वयक कमल मेड़ा एवं सभी मेंटर उपस्थित रहे। साथ ही श्री रामचंद्र मिशन से हुकूमसिंह ठाकुर एवं बाबूलाल पाटीदार , गायत्री परिवार के प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में समस्त शासकीय विभागों का सहयोग रहा। सरदारपुर ब्लाक के गायत्री परिजनो ने यात्रा का स्वागत किया । राम सीताराम मंदिर में पूजा अर्चन कर स्नेह यात्रा का शुभारंभ किया गया। स्नेह यात्रा में प्रवचन के बाद में भी भव्य स्वागत हुआ ।

सभा प्रवचन प्रवचन के बाद ग्राम राजोद, रानीखेड़ी, संदला, लावरिया, जोलाना, बोला, होते हुए पसावदा नरसिंह देवला पहुंची जहां लोगों ने जोरदार स्वागत किया । श्री नरसिंह देवला मंदिर में स्नेह यात्रा दल का रात्रि विश्राम हुआ ।
स्नेह यात्रा का स्वागत लाबरिया में पूर्व एसडीओपी रामसिंह मेडा एवं जिला योग प्रभारी धार संजय दीक्षित विकासखंड सरदारपुर योग प्रभारी अश्विनी दीक्षित युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार सरदारपुर द्वारा स्वागत किया गया । उक्त जानकारी अश्विन दिक्षीत ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें