ब्रेकिंग

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

सूचना

धार : शहीद राठौर की 25 वी पुण्यतिथि जिले के विद्यालयों में मनाने के लिए कलेक्टर को दिया स्मरण पत्र

Bakhtavar Express

Tue, Jul 7, 2026

धार।अमर शहीद नायब सूबेदार रविंद्र सिंह राठौर की 25 वी पुण्यतिथि रजत जयंती वर्ष के रूप में जिले के समस्त विद्यालयों में मनाने के लिए कलेक्टर धार एवं जिला पंचायत सीईओ को स्मरण पत्र प्रदान किया। गौरतलब है की शहीद रविंद्र सिंह राठौर 9 जुलाई 2001 को जम्मू कश्मीर के सुरनकोट तहसीलों के जंगलों में आतंकवादी मुठभेड़ में शहीद हो गए थे शहीद राठौर की 15 वीं पुण्यतिथि पर पेत्रक गांव पाना में स्मृति मंच द्वारा शहादत को नमन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बतौर मुख्य अतिथि तत्कालीन कलेक्टर जय श्री कियावत द्वारा शहीद की शहादत को चीरस्मृत बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में पुण्यतिथि मनाते हुए श्रद्धांजलि दिए जाने के निर्देश दिए थे। इसी सन्दर्भ में शहीद रविन्द्र सिंह राठौर स्मृति संस्था के सदस्यों ने मंगलवार को वर्ष 2015 में कलेक्टर द्वारा जारी पत्र की प्रतिलिपि, शहीद का जीवन परिचय एवं स्मरण पत्र प्रदान किया। कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने पत्र अवलोकन कर पुण्यतिथि मनाने के शीघ्र ही शिक्षा विभाग को निर्देश जारी करने की बात कही। कलेक्टर को स्मरण पत्र देने के दौरान शहीद स्मृति मंच के अध्यक्ष रामकरण पटेल, सचिव गोवर्धन सिंह डोडिया, संयुक्त सचिव अनवर मंसूरी, सदस्यगण सुरेश भुत, कृष्णा मारु आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें