ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

बैठक : श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न

Bakhtavar Express

Sun, Dec 21, 2025

राजगढ़। श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज की प्रांतीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक राजगढ़ में निजी होटल परिसर में संपन्न हुई। जिसमे समाज के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। समाज के प्रांतीय सचिव गोपाल सोनी राजगढ़ ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक आगामी नवीन कार्यकारिणी के गठन एवं पिछले आय व्यय को लेकर आयोजित की गई। समाज के प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र चौकसी ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 वर्ष का रहता है ,वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा एवं कार्यकारिणी में मध्य प्रदेश के प्रत्येक गांव का प्रतिनिधित्व एवं महिलाओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से समाज के हर घर तक संपर्क करना सुनिश्चित किया गया। वही प्रांतीय कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष गोपाल सोनी धार ने बताया कि आगामी कार्यकारिणी का गठन 11 जनवरी 2026 को जोबट में होगा। कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव अधिकारी भी नियुक्त किए गए। पूर्व अध्यक्ष ओम सोनी कुक्षी ने बताया कि समाज के रजिस्टसर्ट ट्रस्ट का गठन भी किया गया। जिसमें समाज हित में विभिन्न कार्य किए जाएंगे। बैठक में स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष राजेंद्र चौकसी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी करने के सभी पूर्व अध्यक्षों ने भी अपने विचार रखें। बैठक का संचालन गोपाल सोनी राजगढ़ में किया एवं आभार गोपाल सोनी धार ने व्यक्त किया। इस अवसर पर रवि शर्मा इंदौर, चंद्र प्रकाश सोनी रतलाम, गिरधारी लाल सोनी नागदा, धर्मेंद्र सोनी जोबट, उमेश सोनी, हितेश सोनी बड़नगर, विकास सोनी नरसिंहगढ़, महेंद्र सोनी पेटलावद, अनिल सोनी, किशोर सोनी इंदौर, दीपिका सोनी, रश्मि सोनी इंदौर एवं सभी सदस्य गण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें