ब्रेकिंग

दिवगंत टीआई को श्रद्धाजंलि देने कल बरमंडल आयेगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी,सीएम या आबकारी मंत्री का भी हो सकता दौरा

देशभक्ति के नारो के साथ निकली अंतिम यात्रा, गार्ड आफ आनर के साथ दी विदाई,उमड़ा सेलाब

फर्ज निभाते शहीद हुआ बरमंडल का लाल,चैकिग के दौरान शराब से भरे वाहन ने कुचला

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

सूचना

पोषण माह : पोषण माह अंतर्गत रिंगनोद सेक्टर भवन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

Bakhtavar Express

Fri, Sep 19, 2025

सरदारपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक पोषण माह अभियान चलाया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन एवं परियोजना अधिकारी कमल सिंग निगवाल के मार्गदर्शन में सेक्टर सुपरवाइजर पवन सोलंकी द्वारा रिंगनोद में सेक्टर भवन पर स्वास्थ्य नारी, सशक्त नारी, सशक्त परिवार के तहत पोषण प्रदर्शनी, पोषण जागरूकता गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं में पोषण संबंधी समस्याओं जैसे एनीमिया ,कुपोषण को कम करना है। यूनिसेफ के संतोष पाल द्वारा बताया गया कि समुदाय में पोषण के प्रति जागरूकता फैलाना है उन्होंने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए महंगे या आयातित खाद्य पदार्थ की आवश्यकता नहीं है बल्कि हम अपने ही घर और खेत में उगाई गई चीजों से पौष्टिक आहार तैयार कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में स्थानीय पुरुष, शिक्षक एवं आ.वा कार्यकर्ता और शारदा , अनीता राठौर पूजा परमार, ज्योति गवरी अंतिम बघेल एवं सहायिका उपस्थित थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें