ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: श्री पीपा क्षत्रिय मारवाड़ी दर्जी समाज (मालवा निमाड़) ने हर्षोल्लास से मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव,पॅंवार सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष

Admin

Mon, Jul 3, 2023

   राजगढ़ (धार) नगर का प्राचीन श्री पीपा क्षत्रिय मारवाड़ी दर्जी समाज मंदिर में बड़े ही हर्षोल्लास से गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। रविवार शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें रायपुरिया की भजन मंडली द्वारा भजनों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर संत शिरोमणी श्री पीपाजी महाराज गुरुदेव की महाआरती उतारी गई जिसके जिसके लाभार्थी श्री ओम प्रकाश गोयल (राजोद वाले) रहे जिसके पश्चात समाजजनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
  महाआरती के पूर्व नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता  मनोहर लाल पॅंवार को सर्व सहमति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस कार्यकारिणी में  अशोक राठौर उपाध्यक्ष,  राजा दय्या सचिव,  नंदकिशोर दय्या (झकनावदा वाले) को कोषाध्यक्ष तथा  आशीष (लाला) डाॅंबी  को व्यवस्थापक मनोनीत किया गया।  नवीन कार्यकारिणी द्वारा पूर्व अध्यक्ष  गोपाल  दय्या (बौरूद वाले) का पुष्पमाला पहनाकर बहुमान किया गया तथा श्री दय्या ने नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर बधाइयां दी जिसके बाद समाजजनों ने भी पदाधिकारियों को बधाइयां दी। तत्पश्चात नवीन कार्यकारिणी व समाजजनों की सर्वसम्मति से  गोपाल दय्या (बारूद वाले) को संरक्षक मनोनीत किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें