: क्षत्रिय मारू कुमावत समाज की बैठक संपन्न हुई आज होगा अभिषेक एवं भजन संध्या, 3 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जायेगा
Admin
Sat, Jul 1, 2023
सरदारपुर । ग्राम बोला में नर्मदा मंदिर के पास में छत्रीय मारू कुमावत समाज के संत शिरोमणि श्री 1008 श्री कुंभाआनंद आचार्य जी महाराज के मंदिर में सरदारपुर तहसील के मारू कुमावत समाज जनों की बैठक संपन्न हुई समाज जनों के द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 3 जुलाई सोमवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा पूर्वक से मनाई जाएगी ।
गुरु पूर्णिमा पूर्व 2 जुलाई रविवार को कुंभा आनंद आचार्य जी महाराज का अभिषेक , कथा, हवन आदि का आयोजन मारू कुमावत समाज द्वारा किया जाएगा साथ ही रात्रि में भजन संध्या का आयोजन समाज के एक से एक गायक कलाकारों द्वारा एक से एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी सोमवार 3 जुलाई को गुरु पूर्णिमा कुंभाआनंद आचार्य जी के पांद पूजन करके महा आरती भंडारा प्रसादी के साथ कार्यक्रम समापन किया जाएगा ।
इस दौरान मारू कुमावत समाज के बोला, मोयाखेड़ा , हनुमंत्या काग , नरसिंह देवला , पसावदा, सरदारपुर ,राजगढ़ ,दलपुरा, रिंगनोद, दत्तीगांव , सेमलिया, पालेड़ी, भोपावर फुलगाड़ी, पटलावदिया, खंभालिया चीचोड़ियां , टांडाखेड़ा, जोलाना, मौलाना, लाबरिया ,बरमंडल ,खुटपाला वणी ,दसई ,बामनखेड़ी , तिरला ,धार ,नालछा ,बड़ेगांव ,बढ़ छपरा, छतरी ,उमरन ,रतलाम, खरगोन, खंडवा ,इंदौर ,देवास सहित अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में मारू कुमावत समाज जन शामिल होंगे गौरतलब है कि समाज जनों के मुताबिक नगर के समीप बोला मोयाखेड़ा के मध्य मां नर्मदा मंदिर के पास छत्रिय मारू कुमावत समाज के गुरु संत शिरोमणि कुंभाआनंद चार्य जी महाराज का मंदिर प्रदेश का प्रथम माना गया है युवाओं में गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन