ब्रेकिंग

दिवगंत टीआई को श्रद्धाजंलि देने कल बरमंडल आयेगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी,सीएम या आबकारी मंत्री का भी हो सकता दौरा

देशभक्ति के नारो के साथ निकली अंतिम यात्रा, गार्ड आफ आनर के साथ दी विदाई,उमड़ा सेलाब

फर्ज निभाते शहीद हुआ बरमंडल का लाल,चैकिग के दौरान शराब से भरे वाहन ने कुचला

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

सूचना

अमझेरा : सांडो कि लड़ाई कई गाड़िया क्षतिग्रस्त ,ग्राम पंचायत नही लेती सुध,आवारा पशु प्रतिदिन पहुंचाते है नुकसान

Bakhtavar Express

Thu, Oct 30, 2025

अमझेरा। नगर मे प्रतिदिन आवारा पशुओं द्वारा दुकानों मे घर मे एवं राह चलते लोगो को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। गुरुवार को सदर बाजार मे अमका झमका बैंक के सामने सड़क पर दो सांड आपस मे लड़ने लगे जिसके चलते अफरा तफरी मच गई। लोगो ने उन्हे भगाने का कई बार प्रयास किया लेकिन करीब 15 मिनिट तक लड़ते रहे। लड़ाई के दौरान घरो, दुकानों के बाहर खड़ी चार से अधिक बाइक क्षतिग्रस्त हुई है। कई गाड़ियों के हेंडल, इंडिकेटर, मास्क टूट गए। व्यस्ततम मार्ग होने के चलते गनिमत रही कोई जनहानी नही हुई है। लोगो का कहना है कि कई बार ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को अवगत करवाया गया है कि आवार पशुओं को पकडकर कार्यवाही कि जाए लेकिन पंचायत किसी बड़ी घटना के इंतजार मे है। जनहित के मामलो मे ग्राम पंचायत के कर्मचारी रुचि नही लेते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें