ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

मानसून का अंतिम दौर रबी की फसल के लिये लाया राहत : काली कराई बांध भी हुआ लबरेज लेवल मेंटेन के लिए एक गेट खोला,मुख्य बांध मे बढा जलस्तर एक गेट आधा मीटर तक खोला

Bakhtavar Express

Tue, Sep 23, 2025


सरदारपुर। मानसून का अंतिम दौर क्षैत्र के किसानों के लिये राहत लेकर आया है। सरदारपुर तहसील के सबसे बडे सिंचाई बांध कालीकराई ने भी अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता को धारण कर लिया हैै। सोमवार को दोपहर मे बांध का लेवल पुर्ण जलग्रहण क्षमता के पास पहुंचने पर बांध का एक गैट 30 सेमी तक खोलकर पानी नदी मे छोडा गया।
जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने बताया की माही परियोजना के दोनो बांधो ने अब अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता को धारण कर लिया हैै। जिससे रबी की फसल मे किसानों को सिंचाई के लिये पर्याप्त पानी मिल पायेगा। दोनो बांधो से 28 हजार से अधिक हेक्टेयर मे सरदारपुर,बदनावर और पेटलावद तहसील मे हजारो किसान सिंचाई सुविधा का लाभ लेते है।
श्री पाटीदार ने बताया काली कराई बांध का जलस्तर अभी 474.25 मीटर के लेवल को मेंटन किया जा रहा हैै। बांध की पुर्ण जलग्रहण क्षमता 474.30 मीटर है। बांध मे अभी 27.27 घन मीटर प्रति सेकंड पानी की आवक बनी हुए है तथा एक गैट 30 सेमी खोलकर 22.29 घन मीटर प्रति सेकंड की दर से पानी छोड़ा जा रहा है।
वही क्षैत्र मे लगातार बारिश से माही मुख्य बांध मे भी पानी की आवक बनी  हुए है। एक गैट आधा मीटर खोलकर 62.80 घन मीटर प्रति सेकंड की दर से पानी छोडा जा रहा है तथा बांध मे 64.80 घन मीटर प्रति सेकंड  की दर से पानी  की आवक बनी हुए है। बांध का जलस्तर 451.20 मीटर के लेवल को मेंटेन किया जा रहा हैै।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें