ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

हातोद औद्योगिक क्षेत्र के लिए औद्योगिक विकास निगम डाल रहा है पाइपलाइन : औद्योगिक विकास निगम के ठेकेदार ने पेयजल पाइप लाइन की क्षतिग्रस्त, आधा दर्जन गांवों में दो दिनों से नहीं हुआ जल प्रदाय

Bakhtavar Express

Fri, Sep 26, 2025

सरदारपुर। औद्योगिक विकास निगम द्वारा ग्राम हातोद में बने औद्योगिक क्षेत्र के लिए पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा हे। लेकिन ठेकदार के द्वारा मनमानी पूर्वक कार्य किया जाकर पेयजल पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। वहीं क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठेकेदार द्वारा कोई सुधार कार्य नहीं करवाया जा रहा है जिसके कारण करीब आधा दर्जन गांवों में पिछले दो दिनों से पेयजल प्रवाहित नहीं हुआ है।

उल्लेखनीय है की काली कराई बांध के पास ग्राम वैकलरुडी में बने फिल्टर प्लांट से सरदारपुर तहसील की करीब दो दर्जन से अधिक गांवों को पीने के लिए पानी उपलब्ध करवाया जाता है। पिछले दिनो औद्योगिक विकास निगम द्वारा ग्राम हातोद में बने औद्योगिक क्षेत्र के लिए पाइप लाइन डालने के लिए लेयनिंग कार्य आरंभ किया गया हे। जिसमें ग्राम बोला के पास पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गए। लोक स्वास्थ्य यांञिकी विभाग सरदारपुर के अधिकारियों ने ठेकेदार को उक्त पाइप लाइन दुरुस्त करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया और कहा के वह विभाग के बड़े अधिकारियों से बात कर लूगा।

वैसे ठेकेदार के अड़ियल रवैए एवं मनमानी के चलते पिछले दो दिनों से आधा दर्जन से अधिक गांवों ने पेयजल प्रदाय नहीं हो पाया है। अब देखना हे कि ठेकेदार क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को सुधार करता है कि नहीं या फिर जनता को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें