ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

अमझेरा : मोटर साइकिल शो रूम पर वारदात सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी चोरी,माँगोद मनावर मार्ग पर हुई घटना

Bakhtavar Express

Fri, May 15, 2026

अमझेरा। बीती रात्रि में माँगोद मनावर मार्ग पर तेजाजी मन्दिर के समीप मोटरसाइकिल के शो रूम पर चोरी की वारदात हुई। चोर शो रूम के आगे लगे पतरे के शेड के सहारे दूसरी मंजिल पर पहुचे। सबसे पहले चोरो ने सीसीटीवी कैमरे के तार तोड़कर उनकी दिशा बदल दी जिसके बाद मुख्य कमरे की खिड़की के चार सरिये काटकर कमरे में घुसे जहा गोदरेज की अलमारियों को तोड़कर उसमे रखे सोने, चांदी के आभूषण सहित नगदी ले गए। कमरे का पूरा सामान अस्त व्यस्त कर दिया। कमरे में एक बड़ी तिजोरी रखी थी जिसे चोर खोल नही पाए। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस और परिवारजन पहुचे। घटनास्थल देखा। कुछ अन्य कैमरों में अज्ञात चोर कैद हुए है जो मुह पर कपड़ा बांधकर चोरी करने घुसे थे।

फरियादी अनिताबाई पति हरिलाल राठौड़ ने पुलिस थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसमे बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा कमरे की अलमारियों को तोड़कर उसमे रखे करीब 60 हजार रुपए नगदी सहित सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की चेन, तीन अंगूठी, कान की झुमकी, पायजेब, चांदी का गिलास सहित अन्य आभूषण चोरी किये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है। मुख्य मार्ग पर चोरी की घटना होने से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें