ब्रेकिंग

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

सूचना

सरदारपुर तहसील से 10 हजार से अधिक ग्रामीण पहुंचे पीएम के कार्यक्रम में : PM के कार्यक्रम में 734 छोटे वाहन ओर 45 बसों से हजारों ग्रामीण पहुंचे,ग्रामीणों को प्रशासन ने भोजन पैकेट मेडिकल किट दी

Bakhtavar Express

Wed, Sep 17, 2025

सरदारपुर। बदनावर तहसील के ग्राम भैसोला में बुधवार को प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी पीएम मित्र पार्क का भूमिपूजन करने आए थे।उक्त कार्यक्रम में सरदारपुर तहसील से 10000 से अधिक लोगों ने सहभागिता की। जनपद पंचायत सरदारपुर के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सरदारपुर तहसील की सभी 95 ग्राम पंचायतों से लोगों को के जाने की व्यवस्था की गए थी । जनपद पंचायत की सीईओ डॉ मारिषा शिंदे ने बताया जनता को कार्यक्रम स्थल पर के जाने के लिए 734 छोटे वाहन ओर 47 बड़े वाहनों की व्यवस्था की गई थी। सीईओ डॉ मारिषा शिंदे ने बताया कि इस दौरान कंट्रोल रूम बनाकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं सीईओ डॉ मारिषा शिंदे ने बसों को चेक भी किया वही हितग्राहियों से संवाद कर पूछा कि उन्हें कोई परेशानी तो नहीं हे।

एक अनुमान के तहत कार्यक्रम में 10 हजारों से अधिक संख्या में लोग पहुंचे। महिलाएं भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंची थीं। इनके लिए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था भी की गई। प्रशासन द्वारा प्रत्येक ग्रामीण को भोजन पैकेट के साथ ही मेडिकल कीट भी प्रदान की गई। इसके लिए बीते कई दिनों से प्रशासन द्वारा तैयारियां की गई थी। भाजपा के राजगढ़ मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल ने बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे बताया कि देश के प्रधानमंत्री जी को सुनने के लिए सरदारपुर तहसील से हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे।

सुबह से ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में वाहन पहुंच गए थे जो ग्रामीणों को लेकर भैसोला पहुंचे। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें सुनने के लिए ग्रामीणों में एक अलग ही उत्साह नजर आया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें