ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: माही परियोजना के दोनो बांधो मे पूर्ण जलग्रहण क्षमता के लिये तेज बारिश की दरकरार, माही 7 मीटर तो कालीकराई 6 मीटर के लगभग खाली दोनों बांधो से धार एवं झाबुआ जिले मे 27 हजार हैक्टेयर भू भाग मे होती है सिंचाई 

Admin

Mon, Jul 17, 2023

सरदारपुर। इस मानसून सत्र मे तहसील क्षेत्र मूसलाधार बारिश की दरकरार है। तहसील क्षेत्र मे जहा बारिश का आंकड़ा 17 इंच के लगभग पहुंच चुका है। वही क्षेत्र मे कुछ प्रमुख नदियों को छोड दे तो अधिकांश स्थानो पर नदी नालो के जलस्तर मे जलवृद्धि नही हो पाई है। सरदारपुर तहसील मे स्थित माही परियोजना के दोनो बांधो के जलस्तर मे धिरे-धिरे बढोतरी हो  रही है। वही बांध मे तेजी से जलस्तर मे बढ़ोतरी के लिये मूसलाधार बारिश की आस किसान लगाये बैठे है। वैसे अभी तक जो बारिश का दौर चल रहा है उससे सोयाबीन,मक्का एंव कपास की फसल अच्छी है वही बिमारी भी न के बराबर है।


माही परियोजना के मुख्य बांध  एवं उप मुख्य बांध कालीकराई से धार एवं झाबुआ जिले मे करीब 27 हजार हेक्टेयर भूभाग मे वार्षिक सिंचाई होती है। जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार एवं माही परियोजना के एसडीओ जे एस बिष्ट ने बताया की माही मुख्य बांध का पुर्ण जलग्रहण स्तर 451.50 मीटर है।

इस वर्ष बारिश आरंभ होने के पुर्व बांध का जलस्तर 440.30 मीटर था वही 17 जुलाई को बांध का जलस्तर 444.30 मीटर के लेवल का छु गया। इस तरह  इस वर्षा सत्र मे बांध मे 4 मीटर जलस्तर की बढोतरी दर्ज हुई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि मे बांध का जलस्तर 441 मीटर के लेवल पर था। वही गत वर्ष इस अवधि मे बांध स्थल पर 138 मिमी बारिश दर्ज हुई थी जबकि इस वर्ष 165 मिमी बारिश दर्ज हुई है।


वही कालीकराई बांध पर इस वर्ष 224.50 मिमी बारिश इस वर्षा सत्र मे दर्ज हुई है। बारिश आरंभ होने के पूर्व बांध का जलस्तर 466.10 मीटर था। जबकि 17 जुलाई को बांध का जलस्तर 468.20 मीटर के लेवल पर पहुॅच चुका है। इस वर्षा सत्र मे बांध मे 2.10 मीटर के लगभग जल वृद्धि हुई है। बांध की पुर्ण जलग्रहण क्षमता 474.30 मीटर है। इस प्रकार बांध अभी 6.10 मीटर खाली है।


वैसे पिछले वर्ष की तुलना मे  बांध का जलस्तर जरूर बढा हुआ है। लेकीन पुर्ण जलग्रहण क्षमता के लिये तेज बारिश की दरकरार महसुस की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें