ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयास लाए रंग : सरदारपुर सिविल अस्पताल मे स्त्री रोग विशेषज्ञ की हुई पदस्थापना, विधानसभा मे उठाई थी आवाज

Bakhtavar Express

Sat, Jun 6, 2026

सरदारपुर । विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासो से सरदारपुर सिविल अस्पताल मे स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप मे डाॅ. नीरज बागडे की पदस्थापना हुई है। सरदारपुर सिविल अस्पताल मे स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त होने से सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा मे प्रश्न लगाकर स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित रिक्त पदो पर पदस्थापना करने की मांग की गई थी जिसके जवाब मे आगामी समय मे पदस्थापना करने का आश्वासन मध्यप्रदेश विधानसभा मे दिया गया था। विगत दिवस लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भोपाल द्वारा आदेश जारी कर डाॅ. नीरज बागडे को सिविल अस्पताल सरदारपुर मे पदस्थ किया गया है जिससे महिला मरीजो को सुविधाए मिलेगी। साथ ही विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा कोरोना काल मे लगवाया गया ऑक्सीजन प्लांट भी पुनः प्रारंभ हो गया है जिससे सिविल अस्पताल मे ऑक्सीजन संबंधी समस्या का समाधान हो गया है। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि सरदारपुर सिविल अस्पताल मे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए मिले यही हमारा प्रयास है सिविल अस्पताल मे शेष रिक्त पदो पर पदस्थापना सहित सोनोग्राफी सुविधा प्रारंभ करने हेतु प्रयास निरंतर जारी है। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें