: भोपावर में गणेश गौशाला बड़केश्वर महादेव समिति द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाली गई
Admin
Mon, Aug 7, 2023
सरदारपुर। भोपावर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री गणेश गौशाला बड़केश्वर महादेव समिति द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाली गय। भोपावर से सिद्धेश्वर महादेव मंदिर तक महिला अपने सिर पर कलश रखकर अभिषेक करने पहुंची डीजे की धुन पर नाचते गाते भक्त झंडा वह भोलेनाथ की मूर्ति को लेकर आगे आगे चल रहे थे श्री सिद्धेश्वर मंदिर पर फरीयाली व खीर की प्रसाद भक्तों द्वारा ग्रहण की गई इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सरपंच प्रतिनिधि मदन मखोड उपसरपंच हेमंत डांगी रतन धनेरिया गौशाला अध्यक्ष विजय पटेल सचिव रमेश जाखड़ दयाराम पटेल गोपाल मारू व नवदुर्गा युवा मंच के युवा का विशेष सहयोग से कलश यात्रा निकाली गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन