ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: धार आबकारी के इतिहास में पहली बार एक साथ 100 वाहन नीलाम हुए,1.4 करोड का राजस्व हुआ प्राप्त

Admin

Fri, May 19, 2023


धार । आबकारी अधिनियम के तहत जप्त राजसात 100 वाहनों की नीलामी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में गुरूवार को पूर्ण की गई। सहायक आबकारी आयुक्त विक्रम दीप सांगर ने बताया कि 103 राजसात वाहनों की नीलामी प्रक्रिया हेतु 17 मई तक कुल 1234 आवेदन विक्रित किये गये थे। जिसमें आबकारी कंट्रोल रूम धार में वाहनों की नीलामी में प्राप्त टेण्डर आवेदन को खोलने हेतु शामियाना, कुर्सी एवं अन्य व्यवस्थायें की गई।

नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने हेतु प्रदेश के विभिन्न जिलो से बहुत से इच्छुक टेण्डरदाता सम्मिलित हुए। संपूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराई गई। वाहन नीलामी हेतु निर्धारित समय दोपहर 12 बजे से नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ की गई। नीलामी प्रक्रिया में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ज्ञानेंद्र वैश्य, अनुविभागीय अधिकारी (विदयुत एवं यांत्रिकी) लोक निर्माण विभाग श्री टटवाडे और जिले का संपूर्ण आबकारी अमला उपस्थित रहा।

नीलामी प्रक्रिया में विक्रित किये गये 1234 आवेदनों के विरुद्ध 100 वाहनों पर 1108 आवेदन प्राप्त हुए। नीलामी प्रक्रिया में टेण्डरदाताओं के सामने टेण्डर बाक्स खोलकर प्रत्येक सरल क्रमांक पर प्राप्त टेण्डरों की छटनी, दस्तावेजों की जाँच की गई। दस्तावेजों सही होने पर भाग-2 खोलकर तुलनात्मक पत्रक तैयार किया गया। सरल क्रमांक पर प्राप्त टेण्डर आफरों में से उच्चतम आफर को सफल टेण्डरदाता का लाउडस्पीकर पर वाचन कर उपस्थित सभी टेण्डरदाताओं को अवगत कराया गया। साथ ही टेण्डरदाताओं द्वारा ली गई आपत्तियों का उपस्थित अधिकारियों द्वारा निराकरण किया गया। नीलामी प्रक्रिया में 100 वाहनों की निर्धारित आफसेट प्राईज 21 लाख 34 हजार 250 रुपये के विरुद्ध एक करोड 32 लाख 54 हजार 646 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई जो कि आफसेट प्राईज का 621.04 प्रतिशत है। इसके अतिरिक्त टेण्डर आवेदनों के विक्रय से 6 लाख 17 हजार रुपये के अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति हुई। उल्लेखनीय है कि धार आबकारी के इतिहास में पहली बार एक साथ 100 वाहन नीलाम हुए हैं जिनसे लगभग 1.4 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें