ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

Sivil hospital : सीबीएमओ डॉ शीला मुजाल्दा के सख्त रवैए से सुधर रही सिविल हॉस्पिटल की व्यवस्था,नसबंदी शिविर फिर से हुए आरंभ

Bakhtavar Express

Sat, Dec 20, 2025

सरदारपुर। सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर में सीबीएमओ डॉ शीला मुजाल्दा के सख्त रवैए के चलते फिर से व्यवस्थाओं में सुधार हो रहा है। अब फिर से सिविल अस्पताल की ओपीडी 300 के पार पहुंचने लगी है। वहीं सभी डॉक्टर अपने नियमित समय पर ओपीडी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं इस कारण ओपीडी की संख्या प्रति दिन 300 के पार हो रही प्रतिदिन एक्स रे 30 से 35 से अधिक होते हैं। अब एक्स-रे के लिए मरीजों को कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सिविल अस्पताल में ही एक्स-रे हो रहे हैं सिविल अस्पताल में इनवेर्टर की व्यवस्था भी कर दी गई है आकस्मिक समय में यदि बिजली चली जाती है तो तुरंत ही बिजली की व्यवस्था इनवेर्टर के माध्यम से हो जाएगी। इसी तरह महिला नसबंदी शिविर पिछले कुछ महीनो से बंद था इसकी व्यवस्था भी प्रति बुधवार को नसबंदी शिवीर आयोजित किया जा रहे हैं। साथ ही हितग्राहियों की अधिकता को देखते हुए सप्ताह में दो दिन नसबंदी शिविर आयोजित किये जाएंगे वहीं अमझेरा में भी नसबंदी शिविर आयोजित किया जा रहा हैं। पिछले शनिवार को सेक्टर मीटिंग आयोजित की गई थी जिसमें सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई,जिसमें सिविल अस्पताल सरदारपुर में गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन 80 प्रतिशत से से अधिक है साथ ही जिन उप स्वास्थ्य केंद्र का लक्ष्य कम है उन्हें लक्ष्य पूर्ति करने का निर्देश दिया गए हैं पूर्ति नहीं करने पर पत्र जारी किए जाएंगे।

मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ शीला मुजाल्दा ने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों को सख्त सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी ओपीडी मे टाइम पर बैठे वह मरीजों को अपनी सेवाएं दे, सभी सी एच ओ को प्रतिदिन निर्धारित समय पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर अपनी सेवाएं देने के लिए कहा है। साथ ही समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की रिपोर्ट पोर्टल में दर्ज करने की निर्देश दिए गये। सिविल अस्पताल सरदारपुर में प्रतिदिन 15 से 20 डिलीवरी होती है इसके साथ ही सोनोग्राफी मशीन चालू करने के लिए वरिष्ठ कार्यालय को पत्र जारी कर दिया गया है जल्द ही सिविल अस्पताल सरदारपुर में सोनोग्राफी होने लगेगी इसके साथ ही साइंस हाउस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित लैब हेतु समस्त प्रक्रिया विकासखंड स्तर से पूर्ण की जा चुकी है राज्य स्तर से जैसे ही अनुमति मिलती लैब को सरदारपुर शिफ्ट की जाएगी साथ ही सोनोग्राफी हेतु सतत प्रयास किया जा रहे हैं ताकि विकासखंड स्तर पर सोनोग्राफी की सुविधा गर्भवती महिलाओं को मिल सके। मुख्य खङ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शीला मुजाल्दा फील्ड में निरंतर मॉनिटरिंग कर रही हे। सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहे वह सभी राष्ट्रीय कार्यक्रम को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये।18 उपस्वास्थ केंद्र पर ए एन एम के रिक्त पद है ,वरिष्ठ कायाॅलय को रिक्त पद की पूर्ति हेतु लिखित में अवगत करवाया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें