ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर व भाजपा जिलाध्यक्ष ने श्री मोहनखेड़ा तीर्थ में दर्शन वंदन किये

Admin

Thu, Jul 6, 2023


राजगढ़ । जिलाधीश प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मनोजकुमारसिंह, अपर कलेक्टर श्रृंगार श्रीवास्तव व भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, पूर्व विधायक वेलसिंग भूरिया सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारीयों ने शत्रुंजयावतार प्रभु श्री आदिनाथ भगवान के दर्शन वंदन कर दादा गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. के समाधि मंदिर में दर्शन वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया । जिला कलेक्टर श्री मिश्रा ने क्षेत्र वासियों के लिये कुशलता की कामना की । जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर व भाजपा जिलाध्यक्ष ने सम्पूर्ण तीर्थ क्षेत्र का अवलोकन किया व प्रसन्नता जाहिर की ।


इस अवसर पर श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वे. पेढ़ी (ट्रस्ट) श्री मोहनखेडा तीर्थ के महामंत्री फतेहलाल कोठारी, मेनेजिंग ट्रस्टी सुजानमल सेठ, तीर्थ में सक्रिय सेवा प्रदान करने वाले युवा समाजसेवी अरविंद जैन, पंकज जैन धार, तीर्थ के महाप्रबंधक अर्जुनप्रसाद मेहता, सहप्रबंधक प्रीतेश जैन आदि ने श्री प्रियंक मिश्रा जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक मनोजकुमारसिंह अपर कलेक्टर श्रृंगार श्रीवास्तव व भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी आदि का ट्रस्ट की ओर से अभिनन्दन किया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें