ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

इन्दौर की घटना पर सरदारपुर मे मंत्री विजयवर्गीय का पुतला किया दहन : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं वार्ड पार्षद के इस्तीफे की रखी मांग

Bakhtavar Express

Mon, Jan 5, 2026

सरदरपुर - इंदौर शहर में दूषित पानी की आपूर्ति के कारण 16 निर्दोष नागरिकों की दुखद मृत्यु पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी के निर्देशानुसार पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी, युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को सरदारपुर मे अम्बेडकर चौराहे पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध स्वरूप पुतला दहन किया गया एवं हादसे मे मृत नागरिको के परिजनो को 1-1 करोड रूपये की सहायता राशि प्रदान करने एवं निष्पक्ष जांच करते हुए न्याय देने की मांग की गई। पुतला दहन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियो द्वारा नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर निगम इन्दौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं वार्ड पार्षद के इस्तीफे की मांग भी की गई। पुतला दहन करते समय सरदारपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, अमझेरा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भेरूसिंह बडगोता, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी सुरेन्द्रसिंह पटेल, न.प. उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान, पूर्व न.प. अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल, चन्दरसिंह पटेल, सरदारपुर युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अर्जुन गेहलोत, उपाध्यक्ष गजराज भूरिया, दसई युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष हरिओम चौधरी, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अरविन्द जाट, परवेज लोदी, बगदीराम सिंगार, मदन वसुनिया, लखन परमार, बाबु हटीला, महेश कुमावत, हरि भायल, अभिषेक काग, नमन मारू, लक्की सोनगरा, वीरू अमलियार आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें