शिविर : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या
Bakhtavar Express
Sun, Aug 30, 2026
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करने हेतु सौंपा आवेदन

बरमंडल । ग्राम पंचायत बरमंडल में शनिवार को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी विभाग के जिम्मेदार मौजूद रहे वही एसडीएम अजमेर सिंह गौड़ पूरे समय शिविर में मौजूद रहे व जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना। उक्त शिविर में विभिन्न विभागों के कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 41 आवेदनों का तत्काल मौके पर निराकरण किया गया। शेष आवेदन निर्माण सहित अन्य मांग संबंधी थे जिसे वरिष्ठ कार्यालय में भेजा जाएगा। शिविर में एसडीओपी विश्वजीत सिंह परिहार , जनपद पंचायत सरदारपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जोशुआ पीटर , तहसीलदार महेश सोलंकी , नायब तहसीलदार अनिल बघेल , बीईओ विष्णु रघुवंशी , विद्युत मंडल राजोद एई नरेंद्र शाक्य , लोक निर्माण विभाग एसडीओ एल एन राठौड़ , राजोद थाना प्रभारी रेवलसिंह बर्डे सहित सभी विभाग के जिम्मेदारो ने शिविर में आए आवेदकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान किया। एसडीएम गौड़ द्वारा मौके पर एक संदेहास्पद बीपीएल राशन कार्ड भी पकड़ा गया जिसे जब्त कर पंचनामा बनाकर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। वही शिविर में ग्राम पंचायत बरमंडल के मजरा धनतालाब में नल जल योजना के तहत पेयजल व्यवस्था नहीं होने के चलते विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह में नल जल व्यवस्था प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार शिविर ने ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरमंडल का उन्नयन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करने हेतु आवेदन दिया साथ ही ग्राम में विद्युत लाइन पुरानी होने के चलते बार बार फाल्ट होने संबंधी जानकारी देने व नई विद्युत लाइन डालने हेतु आवेदन दिया गया जिस पर विभाग को व्यवस्था सुधार हेतु कहा गया। शिविर के पश्चात एसडीएम अजमेरसिंह गौड़ ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरमंडल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर निरीक्षण के साथ विद्यालय की भवन संबंधी जानकारी ली ग्रामीणों द्वारा विद्यालय में पर्याप्त बालिका शौचालय नहीं होने के साथ ही साइकिल स्टैंड नहीं होने संबंधी समस्या से अवगत कराने पर बीईओ विष्णु रघुवंशी को प्रस्ताव के लिए निर्देशित किया। शिविर में ग्राम पंचायत बरमंडल सरपंच शंकरलाल मेड़ा, जनपद प्रतिनिधि अंकित पाटीदार , पंचायत समन्वयक अधिकारी अंसार पठान , सचिव बालू चरपोटा , ग्राम रोजगार सहायक सुभाष मारू सहित बरखेड़ा , बरमखेड़ी , अकोलिया , चन्दोडिया पंचायत सचिव , ग्राम रोजगार सहायक व विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्राम के गणमान्यजनों भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन