ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

बस दुर्घटना : इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर बस हादसा,कई यात्री घायल,विधायक ग्रेवाल ने घायलों को भिजवाया अस्पताल

Bakhtavar Express

Tue, Jan 6, 2026

सरदारपुर । इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर सोमवार को दोपहर में करीब 3 बजे एक निजी यात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गए । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की रफ्तार तेज थी औरओवरटेक के दौरान हादसा हुआ है। वाहन चालक ने बस को आगे निकालने के चक्कर में ओवरटेक किया और आगे चल रहे कंटेनर में जा।घुसी। हादसे के बाद यात्रियों ने चीख पुकार मच गए। हादसे में 12 यात्री घायल हुए है। बस राजगढ से इंदौर की और जा रही है। वही इस दौरान धार जा रहे क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल गुजर रहे थे तो उन्होने हादसे को देख अपना वाहन रुकवाया और अमझेरा पुलिस ओर प्रशासनिक अधिकारीयो को सूचना दी। तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सरदारपुर भेजा। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सरदारपुर लाया गया जहा पर डाक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। बस में सवार सुनील सोलंकी,लक्ष्मी सोलंकी, सुरली,सुनील बघेल, धुलन चौहान,सुरेश अगाल,गणपत रावल ओर रुचिका थे। वहीं तीन घायलों को इंदौर रेफर किया गया हे। वहीं घटना के बाद अमझेरा टीआई राजू मकवाना भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने घायलों की मदद कर दुर्घटनाग्रसत बस को रास्ते से अलग कर मार्ग पर यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है तथा वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें