ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

स्वागत सम्मान : धार न्यायालय विभाग से अशोक डांवर हुए सेवानिवृत्त ,घोडी पर बैठाकर नगर भ्रमण करवाया, किया स्वागत

Bakhtavar Express

Wed, Dec 31, 2025

सरदारपुर। धार न्यायालय विभाग में पदस्थ और पूर्व नपं अध्यक्ष कैलाश डांवर के छोटे भाई अशोक डांवर निवासी सरदारपुर, बुधवार को धार न्यायालय विभाग से सेवानिवृत्त हो गए। पूर्व नपं अध्यक्ष बृजेश ग्रेवाल के नेतृत्व में डांवर के सेवानिवृत्त होने पर दोपहर 4 बजे नगर के पंचमुखी चौराहा टंट्या मामा प्रतिमा स्थल पर इनके इष्ट मित्रों, परिवार जन आदिवासी समाजजनो द्वारा साफा बांधकर, पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इसके पहले सेवानिवृत्त डांवर ने टंट्या मामा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। डांवर को घोडी पर बैठाकर ढोल धमाके के साथ आतिशबाज़ी करते हुए नगर भ्रमण करवाते हुए उनके निवास स्थान टंकीपुरा बस्ती पहुंचे जहां बस्तीवालो ने स्वागत किया। पूर्व नपं अध्यक्ष बृजेश ग्रेवाल, सेवानिवृत शिक्षक भारतसिंह खराड़ी, हिन्दूसिंह कटारे, शैतानसिंह चौहान, मुकेश मिश्रा, बालुसिह बारिया, जीवन गिरवाल, कैलाशचन्द्र डाबी सहित बड़ी संख्या में समाजजन कर्मचारी समाजजन शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें