ब्रेकिंग

दिवगंत टीआई को श्रद्धाजंलि देने कल बरमंडल आयेगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी,सीएम या आबकारी मंत्री का भी हो सकता दौरा

देशभक्ति के नारो के साथ निकली अंतिम यात्रा, गार्ड आफ आनर के साथ दी विदाई,उमड़ा सेलाब

फर्ज निभाते शहीद हुआ बरमंडल का लाल,चैकिग के दौरान शराब से भरे वाहन ने कुचला

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

सूचना

गरीबों के राशन की कालाबाजारी का आरोप : टांडाखेडा मेहगांव में उचित मुल्य की दुकान से गरीबों के राशन की कालाबाजारी का आरोप,SDM को सोपा ज्ञापन

Bakhtavar Express

Fri, Sep 19, 2025

सरदारपुर। ग्राम टांडाखेडा मेहगांव में उचित मुल्य की दुकान से गरीबों के राशन की कालाबाजारी व हड़पने का आरोप जनपद सदस्य ने लगाते हुए एसडीएम को लिखित शिकायत की। एसडीएम ने जांच के आदेश दिए।

आवेदन में बताया कि आदिम जाति सेवा सहकारिता मर्या० जोलाना अंतर्गत शासकिय उचित मूल्य कि दुकान टाण्डाखेडा मेहगांव में संचालित है। प्रबंधक एवं तात्कालीन वितरक के द्वारा ग्राम टाण्डाखेडा मेहगांव के लगभग 107 बीपीएल, एपीएल राशनकार्ड धारियों के नाम से माह जुन, जुलाई एवं अगस्त का राशन निकाल कर, कालाबाजारी करने एवं उनके हक अधिकार का लगभग 100 क्वींटल राशन हडपने का आरोप लगाया। आवेदन में ग्रामीणों की और से यह भी बताया कि करीबन आठ से दस दिन पहले जब शासकिय उचित मूल्य दुकान पर अनाज लेने हेतु संपर्क किया गया तो ज्ञात हुआ कि हमारे हिस्से का अनाज गेंहु, चावल, शक्कर, नमक पहले ही बट कर समाप्त हो गया है, जब प्रबंधक से इस बारे में पुछा गया तो उन्होने बताया कि मुझे इसकी जानकारी नही है। राशन वितरक श्याम मकवाना से पुछा गया तो उन्होंने कहा कि आप लोगो का जुन-जुलाई एवं अगस्त माह का राशन समाप्त हो गया है और उस समय मै यहा पर नही था। तात्कालिन वितरक से जानकारी लेने के लिये संपर्क किया गया तो उसके द्वारा कोई जवाब नही दिया गया।

जनपद सदस्य प्रतिनिधि भैरूलाल निनामा ने बताया कि ग्राम टांडाखेडा के ग़रीब लोगों का राशन उचित मुल्य दुकान पर कार्यरत कमचारीयो द्वारा हड़प कर कालाबाजारी की गई है। गाम के शांतीलाल, सागर, कैलाश आदि लोगों के साथ एसडीएम को शिक़ायत की गई है।

प्रबंधक बलराम मारू ने बताया कि उक्त जानकारी मेरे संज्ञान में भी आई है। जांच में जो दोषी पाया जाएगा उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम आशा परमार ने बताया कि शिक़ायत प्राप्त हुई है। जांच के आदेश दिए गए हैं।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें