ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: सर्व ब्राह्मण समाज के आर्थिक रूप से कमजोर माता पिता के बच्चों को शासन शिक्षा के लिए सहयोग प्रदान करें,सर्व ब्राह्मण समाजजनों द्वारा राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम एसडीएम को दिया गया ज्ञापन

Admin

Fri, Jul 7, 2023


सरदारपुर। सर्व ब्राह्मण समाज में आर्थिक रूप से कमजोर माता पिता होने से अपने बच्चों को उचित रूप से शिक्षा एवं पालन पोषण करने में असमर्थ हैं। तथा आर्थिक रूप से कमजोर होने से अपने बच्चों को उचित रूप से शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं। एसी परिस्थितियों में ब्राह्मण समाज को छात्रवृत्ति व शिक्षा के लिए होस्टल आदि की सुविधा शासन प्रशासन (भारत सरकार ) द्वारा सहयोग करके प्रदान की जाए। जिससे इस वर्ग की होनहार पिढी आवश्यक शिक्षा अपनी प्रतिभा के अनुरूप हासिल कर सके।

सर्व ब्राह्मण समाज की उक्त समस्या को लेकर ब्राह्मण समाजजनों द्वारा समाज के वरिष्ठ बीजे उपाध्याय अभिभाषक, भूपेंद्र जोशी समाज अध्यक्ष एवं अभिभाषक के नेतृत्व में शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम राहुल चौहान को महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार, एवं प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ब्राह्मण समाजजनों ने बताया कि अन्य आरक्षित वर्गों को प्रदत्त सुविधाओं के समान ब्राह्मण समाज के छात्र छात्राओ के लिए छात्रवृत्ति व छात्रावास की सुविधा प्रदान करने की कृपा की जाए। समाज के छात्र छात्राओ को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विभिन्न शहरों में स्थित विश्व विद्यालय कालेजों में आर्थिकभाव के कारण प्रवेश लेने से वंचित हो रहे हैं।

साथ ही आरक्षण मिलने से इस वर्ग की होनहार पिढी आवश्यक शिक्षा अपनी प्रतिभा के अनुरूप प्राप्त कर सकें। इसके अलावा ब्राह्मण समाज को शासकीय सेवाओं में भी आरक्षण एवं पदोन्नति का भी लाभ दिया जाए। ज्ञापन में बताया गया कि ब्राह्मण समाज सरदारपुर के सभी समाज जन सदस्य इस स्वीकृति के लिए सदैव अनुग्रहित होकर आपके आभारी रहेंगे। अन्यथा सर्व ब्राह्मण समाजजनों को आन्दोलन करने पर बाध्य होना पड़ेगा।

इस अवसर पर अभिभाषक बीजे उपाध्याय, अभिभाषक भूपेंद्र जोशी अजय मंडलोई, योगेन्द्र उपाध्याय, लक्ष्मण तिवारी, पंडित अजय भट्ट, सुदीप तिवारी, प्रवीण शर्मा, आशीष शर्मा, अमित तिवारी, संजय शर्मा, नितिन शर्मा, हर्ष तिवारी, दिनेश अग्निहोत्री, अंजनी शर्मा, हेमंत शर्मा, सूर्य प्रकाश पंडित, आदि बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें