ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

अमझेरा : वाहनों सामानों के बाद इंसानो पर सांड कर रहे हमले,पुरा नगर त्रस्त हुआ आवारा मवेशी और श्वानो से

Bakhtavar Express

Sun, Nov 2, 2025

अमझेरा। नगर मे दिन प्रतिदिन आवार मवेशीयो के द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। विगत दिनों दो सांडो कि लड़ाई मे चार से अधिक बाइक क्षतिग्रस्त हुई थी वही अब ये सांड राह चलते लोगो को भी अपना शिकार बना रहे है। नगर के बुजुर्ग छोटे खा दिगठन वाले जीजा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उपचार करवाने के बाद अपने घर पैदल जा रहे है। सामने रोड पर वाहनों के आ जाने से रोड के साइड मे ही रुक गए तभी पिछे से आये सांड ने हमला कर दिया जिससे बुजुर्ग को कमर मे चोट आई आसपास के रहवासियो ने उठाकर घर भिजवाया। वही भोई मोहल्ले निवासी राहुल परिहार, मोहसिन ने बताया कि आवार मवेशियों के साथ ही बड़ी संख्या मे श्वान झुण्ड बनाकर घूमते है जो छोटे बच्चों एवं बाइको पर पिछे दौड़ते है कई बार बाइक सवार गिर कर घायल हो गए है। ग्राम पंचायत को आवार मवेशियों एवं श्वानो को पकडकर नगर से दूर छुडवाना चाहिए। व्यापारी गोपाल सोनी ने बताया कि प्रतिदिन घटनाए हो रही है ग्राम पंचायत मे अवगत करवाया जाता है तो जिम्मेदार कहते है कि इन्हे छोड़ने के लिए वाहन नही मिल रहा है।

इनका कहना-

इस संबंध मे जनपद पंचायत सी ई ओ से चर्चा कि गई तो उनका कहना था कि मेरे संज्ञान मे मामला आया है मेने ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित कर दिया है कल ही आवारा मवेशियों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें