ब्रेकिंग

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

सूचना

मानसुन का अंतिम दौर,खरीफ के लिये आफत,रबी के लिये राहत : तेज बारिश से बाद माही मुख्य बांध के फिर दो गेट खोले,काली कराई 25 सेमी खाली

Bakhtavar Express

Sun, Sep 21, 2025


सरदारपुर। मानसून का अंतिम दौर खरीफ की फसल के लिये आफत लेकर आया है तो रबी की फसलों के लिये राहत बनकर आया है। शनिवार की शाम तहसील क्षेत्र के अधिकांश भाग पर दोपहर से लेकर देर रात्रि तक तेज एंव धीमी बारिश का क्रम चला। तहसील मुख्यालय पर पिछले 24 घंटे मे 1 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई।
सरदारपुर और बदनावर तहसील के किसानों के लिए राहत भरी खबर भी तेज बारिश लेकर आई। काली कराई बांध अब अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता से मात्र 25 सेमी ही खाली है। बांध मे पानी की आवक लगातार बनी हुई है ऐसे मे संभावना है की जल्द ही काली कराई बांध भी अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता को धारण कर लेगा।
रविवार सुबह 8 बजे बांध का जलस्तर 474.05 मीटर पर पहुंच गया । बांध की पुर्ण जलग्रहण क्षमता 474.30 मीटर है। बांध पुर्ण जलग्रहण क्षमता से मात्र 25 सेमी खाली है। वही बांध मे 18.52 घन मी. प्रति सेकेंड की दर से पानी की आवक जारी हैै। जिससे संभावना है की अब बारिश नही भी होती है तो बांध अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता को धारण कर लेगा।
वही माही मुख्य बांध मे तेज बारिश के बाद जल स्तर बढ़ने पर लेवल मेंटेन के लिये  शनिवार की रात्रि मे करीब 11 बजे दो गेट आधा मीटर तक खोलकर पानी माही नदी मे छोडा गया। माही मुख्य बांध मे अभी 179.64 घन मी. प्रति सेकेंड की दर से पानी की आवक हो रहे हैै वही बांध के दो गेट आधा मीटर खोलकर 125.60 घन मी. प्रति सेकेंड की दर से पानी छोड़ा जा रहा हैै। बांध का जलस्तर अभी 451.35 मीटर के लेवल को मेंटेन किया जा रहा हैै। वही बांध की पुर्ण जलग्रहण क्षमता 451.50 मीटर है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें