ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

उर्स : कुल शरीफ की फातिहा के बाद हाफिज गोस मोहम्मद कलंदर का उर्स संपन्न

Bakhtavar Express

Thu, Dec 25, 2025

धार। धार में हजरत हाफ़िज़ गोस मोहम्मद कलंदर रहमतुल्लाह अलैह का सालाना 12 वा उर्स बुधवार को कुल शरीफ की फातिहा के बाद संपन्न हो गया। कुल के दौरान मुल्क और कौम की तरक्की की दुआ के लिए हजारों हाथ उठे।हजरत हाफ़िज़ गोस मोहम्मद कलंदर रहमतुल्लाह अलैह की ज्यारत पर बुधवार सुबह 8 बजे तक गुस्ले मजारे पाक की रस्म अदायगी के साथ कुल शरीफ की फातिहा के साथ उर्स का समापन हो गया।

कुल शरीफ के मौके पर हजारों मुरीदों ने शामिल होकर फातिहा में शिरकत की और नात शरीफ क़व्वाली व फातिहा ख्वानी के बाद देश की सलामती व अमनचैन की दुआओं के लिए हजारों की संख्या में हाथ उठे। उर्स के पहले दिन क़व्वाली में अकीदतमंदों ने जमकर क़व्वाली का लुत्फ़ लिया रात भर कव्वालियों का दौर चला। दानिश मोनिश साबरी एंड पार्टी रामपुर कव्वालों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

तड़के तीन बजे तक चले कव्वली के दौर में एक से बढ़कर कव्वली पेश की गई। हज़रत मोहम्मद इकबाल गोस प्यारु मियां ने चादरपोशी की उर्स की सभी रस्मों की अदाई भी उन्हीं के द्वार की गई बुधवार सुबह लंगर का आयोजन किया है जिसमें धार शहर के हजारों लोगों ने शिरकत की उक्त जानकारी सिलसिले के आवेश बाबा द्वार दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें