शुभ मुहूर्त में घट स्थापना कर शारदीय नवरात्रि पर्व हुआ आरंभ : विशाल चुनरी यात्रा निकालकर श्री अंबिका माता मंदिर (बडे अंबाजी) को भेट की गए 51 मीटर की चुनरी
Bakhtavar Express
Mon, Sep 22, 2025
बरमंडल। शारदीय नवरात्रि पर्व का सोमवार को शुभ मुहूर्त मे घट स्थापना के साथ आरंभ हुआ। सदर बाजार बरमंडल मे श्री अंबिका माता मंदिर (बडे अंबाजी) मंदिर पर विशाल चुनरी यात्रा निकालकर मां को चुनरी भेंट की गए। सुबह अन्नपुर्णा माता मंदिर से बैंड बाजे एवं ढोल ताशे के साथ चुनरी यात्रा आरंभ हुए। यात्रा में सबसे आगे घोड़े पर दो बालक धर्म पताका लिए हुए चल रहे थे उसके पीछे श्रद्धालु 51 मीटर की चुनरी लेकर चल रहे थे।
यात्रा गांव के प्रमुख मार्गो से गुजरी रास्ते भर पुष्प वर्षा कर चुनरी यात्रा का स्वागत किया गया। चुनरी यात्रा मंदिर पहुंची जहां पर मां को चुनरी भेंट की गए उसके बाद महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।
इसी प्रकार पडुनी मैदान स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर,नागणेचा माता मंदिर,भवानी माता मंदिर,कवलका माता मंदिर,माॅ उमिया माता मंदिर,देवर माता मंदिर आदि मंदिरों पर शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की गए।
विज्ञापन
विज्ञापन