ब्रेकिंग

दिवगंत टीआई को श्रद्धाजंलि देने कल बरमंडल आयेगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी,सीएम या आबकारी मंत्री का भी हो सकता दौरा

देशभक्ति के नारो के साथ निकली अंतिम यात्रा, गार्ड आफ आनर के साथ दी विदाई,उमड़ा सेलाब

फर्ज निभाते शहीद हुआ बरमंडल का लाल,चैकिग के दौरान शराब से भरे वाहन ने कुचला

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

सूचना

: मोयाखेडा के समीप खेत के पास मिली युवक की लाश,पुलिस और परिजन मौके पर  

  सरदारपुर। सरदारपुर थाना क्षैत्र के अंतर्गत हनुमंत्या और मोयाखेडा के बीच मथुरा बा वाली बईडिया मे खेत के पास मे आज सुबह एक युवक की लाश मिली है। लाश की शिनाख्त नही होने से पुलिस को सुचना दी गई है। वही स्थानीय लोगो ने लाश के फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल किये जिसके बाद लाश की शिनाख्त टांडाखेडा मेहगांव के युवक के रूप मे हुई हे।  सरदारपुर टीआई प्रदीप खन्ना ने बताया की मोयाखेडा क्षैत्र मे अज्ञात लाश की सुचना मिली है । पुलिस मौके पर जा रही है। ग्रामीणो के द्वारा बताया गया की उक्त युवक क्षैत्र का नही लग रहा है। सोशल मीडिया पर फोटो भेजने के बाद युवक की  शिनाख्त टांडाखेडा मेहगांव के युवक के तौर पर होने की बात कही जा रही हे। ग्रामीणो ने बताया की युवक केे परिजन भी मौके पर पहुॅच चुके है मामला क्या है यह पुलिस जांच के बाद पता चलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें