ब्रेकिंग

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

31 उपवास की तपस्या अनुमोदनार्थ कार्यकर्म संपन्न,वरघोड़ा निकाला

रक्षाबंधन पूर्णिमा पर मंत्रोच्चार से धारण किया नवीन यज्ञोपवीत

सूचना

: एसडीएम और एसडीओपी की अगुवाई मे राजगढ मे निकला फ्लैग मार्च ,जनता को भयमुक्त होकर सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का दिया संदेश

Admin

Fri, Sep 13, 2024

सरदारपुर। त्योहारों को देखते हुये आज प्रशासन एंव पुलिस के द्वारा राजगढ़ नगर मे फ्लैग मार्च निकालकर जनता को भयमुक्त होकर सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने का संदेश दिया गया। पुलिस थाने से एसडीएम मेघा पंवार,एसडीओपी आशुतोष पटेल की अगुवाई मे पुलिस बल नगर मे फ्लैग मार्च करते हुये निकला। इस दौरान नगर परिषद,राजस्व विभाग एंव विद्युत मंडल का अमला भी साथ मे था। एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की फ्लैग मार्च के द्वारा जनता को संदेश दिया गया है की आप सौहार्द के साथ त्यौहार मनाये । एसडीओपी पटेल ने कहा की पुलिस तंत्र इस दौरान सक्रियता के साथ कड़ी नजर रखे हुये है। सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। आपने कहा की सरदारपुर,राजोद एंव अमझेरा मे भी फ्लैग मार्च निकाला गया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें