ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: लाड़ली बहना सेना का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न,ग्राम स्तरीय दलों का 26 अगस्त तक होंगा प्रशिक्षण

Admin

Thu, Aug 17, 2023


   

धार।  महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार तथा परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु मुख्य्मंत्री लाड़ली बहना योजना प्रारम्भ की गई है। उक्त योजना सहित महिलाओं के कल्याण हेतु संचालित शासन की समस्त योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और कार्य पर निगरानी रखने हेतु योजना अन्तर्गत लाभान्वित महिलाओं को सम्मिलित करते हुए लाड़ली बहना सेना का गठन किया गया है।


शासन निर्देशानुसार लाड़ली बहना सेना का प्रशिक्षण जिला स्तर, सेक्टर स्तर एवं ग्राम स्तर पर दिया जानाहै। इसी परिप्रेक्ष्य  में बुधवार को जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, मुख्य  कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य  नगरपालिका अधिकारी के साथ-साथ आजीविका मिशन, पुलिस विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, वन स्टॉप सेंटर आदि से नामांकित प्रतिनिधियों द्वारा महिलाओं से संबंधित विभागीय योजनाओं की जानकारी जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों को दी गई।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सुभाष जैन द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को लाड़ली बहना सेना के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि भारत के संविधान में महिला व पुरूष दोनों को ही समान अधिकार प्राप्त् हैं। इन अधिकारों का हनन न हो इस हेतु कानून भी बनाये गये हैं । प्रत्येंक नागरिक चाहे वह महिला हो या पुरूष अपने सम्पूर्ण अधिकारों का उपयोग करते हुए सम्मानपूर्वक जीवन जी सकता है, लेकिन यह तभी संभव है जब उसे अपने अधिकरों का पूर्ण ज्ञान हो और वह अपने अधिकारों की रक्षा करने में सक्षम हों। बालिकाओं एवं महिलाओं को समान अवसर उपलब्धव हो इसके लिए महिलाओं को एकजुट होकर एक दूसरे की न केवल ताकत बनना होगा वरन् महिलाओं को उनके नैसर्गिक अधिकारों के साथ-साथ शासन की योजना का सुचारू रूप से लाभ मिले इस हेतु भी जागरूक होना पड़ेगा । उन्होंने लाड़ली बहना सेना के ग्राम स्तरीय दलों को 26 अगस्त तक प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये ।

श्री जैन द्वारा सभी परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में लाड़ली बहना सेना का सेक्टर एवं ग्राम स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित करना सुनिश्चित करें। प्रषिक्षण में इन्दसरसिंह बुन्देला सहायक संचालक एवं प्रवीण कुमार सिटोले परियोजना अधिकारी द्वारा भी लाड़ली बहना सेना के उद्देश्य, लाड़ली बहना सेना गठन के उद्देश्य, कार्य एवं दायित्वों से परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को विस्तार से जानकारी दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें