ब्रेकिंग

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

31 उपवास की तपस्या अनुमोदनार्थ कार्यकर्म संपन्न,वरघोड़ा निकाला

रक्षाबंधन पूर्णिमा पर मंत्रोच्चार से धारण किया नवीन यज्ञोपवीत

सूचना

: खोकडिया माल हादसे के बाद प्रशासन एंव पुलिस का दिखा सख्त रूख, जल भराव वाले 10 चिन्हीत स्थानो पर बैरिकेडिग कर लगाये चेतावनी बोर्ड

Admin

Sat, Sep 28, 2024

सरदारपुर। तहसील क्षैत्र के खोकडिया माल मे शुक्रवार शाम को तेज बारिश के बाद पुलिया पार करते समय बहे युवक की मौत के बाद प्रशासन एंव पुलिस का सख्त रूख शनिवार को देखने को मिला । एसडीएम ने सरदारपुर तहसील मे पुलिस द्वारा चिन्हीत 10 स्थानो पर चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ वहा पर बैरीकेडिग करवा दी। शनिवार को भी इन स्थानो पर पुलिया के ऊपर पानी का बहाव जारी रहा।

एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की सरदारपुर थाना क्षैत्र के 7 एंव अमझेरा थाना क्षैत्र के 3 कुल मिलाकर 10 स्थान जिन्हे पुर्व से चिन्हीत किया गया था। वहा पर एसडीएम के निर्देश के बाद बेरिकेडिग की गई वही पुलिस बल को तैनात किया जाकर चेतावनी बोर्ड लगाये गये। एसडीओपी पटेल ने बताया की इन स्थानो पर पुलिस बल आवागमन करने वालो को सुरक्षित स्थान से जाने के लिये आगाह करता रहा। कुछ स्थानो पर मुनादी भी करवाकर जनता को सुचित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें