ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: दसई में युवा कांग्रेस ने जोर दिखाया जनसंपर्क के अंतिम दिन ताकत झोकी नुक्कड़ सभा की


दसई। नगर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकप्रिय कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप ग्रेवाल को भारी बहुमत से जीताने की अपील की घर-घर किया जनसंपर्क यहां नगर के सरदार पटेल चौक पर माल्यार्पण करने के साथ हरदेव लाला, निचला मोहल्ला, खड़की मोहल्ला, चारभुजा मोहल्ला, तोरण दरवाजा, जूना बाजार, सत्यनारायण मोहल्ला, केलवाड़ा मोहल्ला, गंगा जलिया, सत्यप्रिय मोहल्ला, नया बाजार ,जूना बाजार, नरसीह मोहल्ला, गुप्तेश्वर मोहल्ला आदि में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जनसंपर्क किया ।


नुक्कड़ सभा चंद्रशेखर आजाद इलायजी चौक मैं की यहां चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव रामकरण पटेल ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी पार्टी है इनकी घोषणा झूठ का पुलिंदा है नगर विकास में भाजपा सरकार ने 18 सालों में कुछ नहीं दिया यहां जो भी विकास हुआ है कांग्रेस की देन है भाजपा के झूठे बहकावे में मतदाता नहीं आए प्रदेश में इस बार कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है कांग्रेस का वादा नहीं वचन है किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ करेंगे 5 हॉर्स पावर तक की बिजली बिल माफ होंगे 200 वॉट तक की बिजली के बिल हाफ करेंगे घरेलू गैस सिलेंडर ₹500 मे मिलेगा बहनों को ₹1500 सम्मान निधि दी जाएगी धान 2600 में खरीदेंगे इसी तरह पूरे 11 वचन की गारंटी सरकार बनने पर पूरी की जाएगी।

नुक्कड़ सभा को पूर्व कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश बैरागी ने भी संबोधित करते हुए कहां की भाजपा झूठ बोलती है और जोर से बोलती है भाजपा सरकार ने चुनाव आते ही दो-तीन महीने से लाडली लक्ष्मी योजना में पैसे डालकर बहनों के मत खरीद रही है जबकि 18 वर्षों से भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में लिपटी रही पूरी ताकत से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर कर प्रताप ग्रेवाल को भारी बहुमत से जीताना है
जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथ में थे इस अवसर पर सरपंच कन्हैयालाल परमार विधायक प्रताप ग्रेवाल की पुत्री हिमांशु ग्रेवाल, भरत होटल, पंकज सुनारिया, गणेश पाटीदार, नारायण पाटीदार ,रवि पाटीदार ,मुकेश मेघाजी, अनिल कान्हाभोपा, मनोज धन्नाजी ,अमृत मेघाजी , विजय वालाशिवा, पवन भूत राजू वालाशिवा, अनिल धुंध,सहीत सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता साथ में थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें