ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: बूथ विस्तारक अभियान के माध्यम से हमारा प्रत्येक मतदाता से संपर्क होता है- कुलस्ते


बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला में सम्मिलित हुए केंद्रीय मंत्री

सरदारपुर। भाजपा के सरदारपुर विधानसभा के विभिन्न मंडलों में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला में सम्मिलित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने कहा कि इस बूथ विस्तारक अभियान के माध्यम से हमारा प्रत्येक मतदाता से संपर्क होता है और केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर -घर पंहुचा सकते है साथ ही बूथ डिजिटलाइज कर सकते।

वर्ष 2022 में जो भाजपा के पितृ पुरुष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्मशती वर्ष में संगठन के बिस्तर करने के लिए डिजिटल वेरिफिकेशन करके बूथ पर त्रिदेव और पन्ना समिति, पन्ना प्रभारी, कीवोटर्स को नियुक्त कर संगठन का विस्तार किया गया था। उसी प्रकार पुनः विस्तारकगण गांव-गांव जाकर हर बूथ, हर शक्ति केंद्र पर फिर से पार्टी को और अधिक मजबूत, सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी बनाएंगे।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, संजय बघेल, जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया, विश्वास पांडे, जिला पंचायत सदस्य मधु सुनील गामड़, जगदीश भाभर, सरदारपुर मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजोद-लाबरिया मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस सहित मंडल अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें