ब्रेकिंग

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

सूचना

: धरना प्रदर्शन मे उमंग सिंघार ने दिखाई अपनी राजनीतिक ताकत,भाजपा को चुनौती अगला चुनाव रंजना बघेल को उनके सामने लडाये

https://youtu.be/mifjog-ClxY

धार । पूर्व वन मंत्री एंव गंधवानी विधायक उमंग सिंघार ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र गंधवानी मे अपनी राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन कर विरोधियो को चुनौती दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने के विरोध मे जहा कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शन कर रही है। वही शनिवार को गंधवानी मे कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जाहीर किया। इस दौरान गंधवानी विधायक उमंग सिंघार ने भी अपने समर्थको के साथ शक्ति प्रदर्शन कर अपनी राजनीतिक शक्ति का एहसास विरोधियो को  करा दिया। सैकडो वाहनो के काफिले के साथ पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम,पूर्व जिला कांग्रेस प्रभारी हेमंत पाल के साथ विधायक उमंग सिंघार ने अपनी विधानसभा मे प्रवेश किया। करीब चार माह से विधायक उमंग सिंघार सक्रिय राजनीति के मैदान मे नदारद थे। न्यायालय से अग्रिम जमानत मिलने के बाद अपने चिर परिचित अंदाज मे सिंघार ने फिर राजनीति के मैदान मे वापसी कर विरोधियों को कड़ा जवाब दिया। यही नहीं धरना प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेती रंजना बघेल को भी मंच से चुनौती पेश करते हुए कहा की रंजना बघेल उनकी बहन जैसी है उनका वै सम्मान करते है तथा भाजपा को चुनौती देना चाहता हु की अगला चुनाव रंजना बघेल को मेरे सामने लडाओ। उन्होने कहा की यह उनकी चुनौती नही है यह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की चुनौती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें