ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: कल आयेगी कांग्रेस की पहली सुचि,धार से मनोज गौतम,बदनावर से भंवरसिंह शेखावत का नाम तय,कमजोर स्थिती के बावजुद धरमपुरी से पांचीलाल अपनी दावेदारी बरकरार रखने मे कामयाब, भाजपा ने भी बचे हुये नाम तय,मनावर से कन्नौज,धार से यादव या पटोदिया व सरदारपुर मे सहमती नही बनने पर रंजना बघेल लड सकती है चुनाव

सरदारपुर। सत्ता के सेमीफायनल को लेकर भाजपा और कांग्रेस अपने सेनापतियो के नामो को लेकर मंथन कर सुचि लगभग फायनल कर चुकी है। आज सर्वपितृ अमावस्या है कल नवरात्रि का आरंभ होगा। इस दौरान जहा कांग्रेस अपनी पहली सुचि जारी करेगी वही भाजपा अपने बचे हुये उम्मीदवारो के नामो को ऐलान दो सुचि मे करेगी ऐसी संभावना राजनितीक पंडितो के द्वारा व्यक्त की गई है। धार जिले मे भाजपा जहा धरमपुरी,कुक्षी एंव गंधवानी व बदनावर सीटो पर उम्मीदवार तय कर चुकी है। वही कांग्रेस की और से प्रदेश मे एक सीट पर भी उम्मीदवार तय नही किया गया है।

कांग्रेस की पहली सुचि मे धार,झाबुआ एंव अलीराजपुर जिले के उम्मीदवारो के नामो को फायनल कर दिया गया है। धार जिले की बात करे तो गंधवानी सीट पर उमंग सिंघार,मनावर से हीरालाल अलावा,कुक्षी से सुरेन्द्रसिंह बघेल एंव सरदारपुर सीट से प्रताप ग्रेेवाल का नाम तय कर दिया गया है। धरमपुरी सीट पर दो से अधिक सर्वे मे कमजोर स्थिती के बावजुद पांचीलाल मेडा अपना टिकट बरकरार रखने मे कामयाब रहे है। सुत्रो की माने तो धार सीट पर पार्टि ने मनोज गौतम का नाम तय किया है यहा पर कुलदीप बंुदेला की भी दावेदारी मजबुत थी। लेकिन पार्टि ने सरकार बनने पर उन्हे उचित सम्मान का आश्वासन दैकर मनाने का प्रयास किया है। वही बदनावर से एक बार फिर मामा-भांजे मे रोचक संघर्ष देखने को मिलेगा। यहा पर कांग्रेस ने भाजपा से आये कद्दावर नेता भंवरसिंह शेखावत का नाम तय किया है।


हमारे राजनितीक सुत्रो ने यह भी बताया की करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर को भी इस बार कांग्रेस जावरा सीट से उम्मीदवार बना रही है।झाबुआ जिले की बात करे तो यहा पर कांग्रेस ने झाबुआ सीट पर युंका के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भुरिया का नाम तय किया है। पेटलावद से वालसिंह मेडा,थांदला से वीरसिंह भुरिया फिर चुनाव लडेगे। अलीराजपुर से विधायक मुकेश पटेल एंव जोबट सीट से अलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल का नाम करीब-करीब तय किया जा चुका है।


भाजपा की बात करे तो धार जिले मे सरदारपुर,मनावर एंव धार सीट पर संघ,संगठन एंव सत्ता केे बीच तालमेल बिठाने के लिये नेताओ को काफी माथा पच्ची करना पड रही है। मनावर सीट पर जिला पंचायत के सदस्य के रूप मे हजार से अधिक मतो से जीतने वाले शिवराम कन्नौज का नाम तय हो चुका है। वही धार से विधायक नीना वर्मा का टिकट काटकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिती सदस्य राजीव यादव या दिलीप पटोदिया दोनो मे से किसी एक का नाम तय किया जायेगा। सरदारपुर की बात करे तो यहा पर पुर्व विधायक वैलसिंह भुरिया,रामसिंह मेडा,राकेश पटेल,सुनिल गामड, व संजय बघेल जैसे स्थानीय लोगो के नाम पर आम सहमति नही बनने पर पैराशुट उम्मीदवार के तौर पर रंजना बघेन का नाम आखिरी समय मे तय हो सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें