ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: सरदारपुर के विकास मे नही आएगी कोई कमी - विधायक ग्रेवाल , विधानसभा क्षैत्र मे 59.54 लाख की लागत के निर्माण कार्यो के भूमिपुजन किए

सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने शनिवार को सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र की विभीन्न ग्राम पंचायत मे 59.54 लाख की लागत से विधायक निधी से निर्मीत लाखो रूपये के सीसी रोड निर्माण कार्य के भुमिपूजन किए। विधायक ग्रेवाल द्वारा ग्राम पंचायत हातोद मे 9.54 लाख की लागत से हेण्डपंप से योगेश पाटीदार के घर तक, सुल्तानपुर मे 5 लाख के रतन के घर से बाबा रामदेव मंदिर तक, बान्देडी के मांगोद मे 8 लाख के प्रकाश के घर से मनोज पाटीदार के मकान तक, सगवाल मे 5 लाख के बागरी मोहल्ला से शमशान घाट की ओर, भरावदा के भीलगुन मे 5 लाख के श्रीराम मंदिर से पुलिया तक, अकोलिया मे 5 लाख के विश्राम शाला से गोपाल पारगी के खेत तक, कचनारिया के वाक्यापाडा मे 5 लाख के देवा के घर से भेरू के घर तक, बोडिया के गोन्दीखेडा चारण मे 5 लाख के गौशाला से लिम्बा थावरिया के घर तक, बडवेली मे 5 लाख के पाटीदार धर्मशाला से मोहन अम्बाराम के घर तक, टाण्डाखेडा मेंहगॉव मे 5 लाख के बाबा रामदेव मंदिर से भेरू कालिया के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य एवं दंतोली के प्राचीन खाखरिया भेरूजी मंदिर पर 2 लाख की लागत से टीन शेड निर्माण कार्य के भुमिपूजन किए। इस दौरान भुमिपूजन कार्य मे सरपंच, जनप्रतिनिधी, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें