ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: मै सरकार नहीं चलाता हूँ,परिवार चलाता हुॅ  बेटियों की पुजा करता हु और बहनों का आर्शीवाद लेता  हुॅं - शिवराज सिंह  चौहान ,लाडली बहना पर बोले पैसों का जुगाड़ करने मै लगा हुॅ अभी 1250 दे रहा हु,बढ़ाकर 1500 दुगा

बरमंडल। मै सरकार नही चलाता हुॅ,परिवार चलाता हुॅ  बेटियों की पुजा करता हु और बहनों का आर्शीवाद लेता  हुॅ। मेरे मन मे कभी से एक विचार आया था की बहनो के लिये कुछ किया जाये इसलिये लाडली बहना योजना लागू की ताकी बहनो को सुविधा हो । पहले 1000 दिये थे अब 1250 दे रहा हॅु। पैसो का जुगाड़ करने मे लगा हुॅं आगे इसे बढ़ाकर 1500,1750,2000,2250,2500,2750 और 3000 तक करूगा। उक्त बात बरमंडल मे भाजपा के समर्थन मे चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की।
श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस  मेरी चुनाव आयोग को शिकायत  करते हॅ मै को रोको वह चुपके से पैसे डालने वाला हैं मै डरने वाला नही डके की चोट पैसे डालुगा फिर 10 तारीख आ रही है।


लाडली बहना योजना से बहनो की जिंदगी बदल गई है। मैने कई बहनों से पूछा तो उन्होंने बताया की अब सास भी  प्रेम से बात करती है और पति भी बहुत ध्यान रखते है। मुख्यमंत्री ने कहा की यह पैसा नही है बहनो यह तुम्हारा सम्मान है बहनो के लिये ऐसी व्यवस्था करूगा की उन्हें हर माह 10 हजार की आमदनी हो और साल मे 1 लाख तक मिले। हर बहन को लखपति बनाने का मेरा संकल्प है ।


मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये जो भी मांगे मुझे बताई गई है उसे पूरा करूगा। मुख्यमंत्री ने सभा मे आई जनता को हाथ बांधकर संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश शर्मा एंव युवा आयोग के अध्यक्ष निशांत खरे ने किया।


पहली बार सीएम और दूसरी बार बरमंडल मे उतरा हेलीकॉप्टर- मुख्यमंत्री की सभा को लेकर उत्साह देखा गया। सुबह 10 बजे से ही हेलीपैड पर लोगो को तांता लगना आरंभ हो गया था। सभा के पूर्व सभा स्थल से अधिक भीड तो हेलीपैड पर नजर आ रही थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीपेड पर आगमन दोपहर मे 1 बजकर 57 मिनट पर हुआ। उनके साथ युवा आयोग के अध्यक्ष निशांत खरे  एवं पूर्व मंत्री रंजना बघेल भी साथ आई थी।

मुख्यमंत्री काफिले के साथ 2 बजकर 5 मिनट पर मंच पर पहुंचे जहां पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा मे आये कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। मंच पर मुख्यमंत्री का गुलाब की 51 किलो की माला से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने 9 मिनट तक उद्बोधन दिया। एवं 2 बजकर 30 मिनीट पर हेलीपैड से उनका हेलीकॉप्टर रतलाम के लिये उडा।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन की चाक चौबंद  व्यवस्था रही हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें